अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत लगातार बयान दे रही हैं। अभिनेता के निधन के बाद कंगना पहली ऐसी फिल्मी हस्ती हैं जिन्होंने ये दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद के शिकार थे। एक बार फिर से कंगना ने उनकी मौत की जांच और कुछ फिल्मी हस्तियों के बारे में बड़ी बात बोली हैं जिसका भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सपोर्ट किया है।
कंगना रनौत को मिला सुब्रमण्यम स्वामी का साथ, अभिनेत्री ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बोली बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल कंगना रनौत ने हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को लेकर बोला है कि पुलिस ने बॉलीवुड के एक तबके से अभी तक पूछताछ की ही नहीं है। साथ ही कंगना ने कहा है कि इस बारे में अगर उनके तथ्य गलत साबित होते हैं तो वह अपना पद्मश्री पुरस्कार तक वापस करने को तैयार हैं। अब इस मामले में सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और कंगना के बयान का सपोर्ट किया है।
भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के वकील इशकरण ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। साथ ही कहा कि सुब्रमण्यम स्वामी कंगना की कानूनी रूप से मदद करने को तैयार हैं। इशकरण ने ट्विटर पर लिखा, 'डॉ. स्वामी ने पहले ही कहा है कि अगर कंगना की टीम को पुलिस को बयान देते समय किसी कानूनी सपोर्ट की जरूरत है, तो मैं वो देने को तैयार हूं।'
Dr @Swamy39 has already said, if @KanganaTeam wants any legal support on her statements to Police, I am willing to provide it. https://t.co/gGqkdZPYna
सोशल मीडिया पर सुब्रमण्यम स्वामी का ये बयान वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत की चल रही मौत की जांच को लेकर कहा था, 'मुंबई पुलिस ने मुझे बयान देने के लिए बुलाया था। मैंने उनको बताया कि अभी मैं मनाली में हूं और क्या मेरा बयान लेने के लिए आप किसी को मेरे यहां भेज सकते हैं, लेकिन उनका अभी तक मुझे कोई जवाब नहीं आया है। मैं बता रही हूं कि अगर मैंने कुछ ऐसा कह दिया हो, जिसकी मैं गवाही नहीं दे सकती, जिसे मैं साबित नहीं कर सकती और जो जनता के हित में नहीं है तो मैं अपना पद्मश्री लौटा दूंगी। ऐसे में फिर मैं इस सम्मान के लायक नहीं हूं।'
कंगना रनौत ने आगे कहा था, 'मैं यह नहीं कह रही कि थी कोई भी चाहता था कि सुशांत मर जांए लेकिन कई चाहते थे कि वे निश्चित रूप से बर्बाद हो जाए। ये लोग भावनात्मक गिद्ध होते हैं। वे लोगों को मरता देखना चाहते हैं। निर्माता आदित्य चोपड़ा, फिल्म निर्माता महेश भट्ट, फिल्म निर्माता- निर्देशक करण जौहर और फिल्म समीक्षक राजीव मसंद को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाना चाहिए।' बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
पढ़ें: भाई सुशांत सिंह राजपूत को याद कर फिर भावुक हुईं बहन श्वेता, कहा- 'घाव इतना गहरा है...'