{"_id":"5f1411638ebc3e636a0b3b97","slug":"mangal-pandey-the-rising-aamir-khan-lead-role-here-know-about-some-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मंगल पांडे' से आमिर खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर की थी वापसी, फिल्म में अमीषा का दिखा नो मेकअप लुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मंगल पांडे' से आमिर खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर की थी वापसी, फिल्म में अमीषा का दिखा नो मेकअप लुक
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 19 Jul 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
मंगल पांडे फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्वतंत्रता संग्राम के नायक मंगल पांडे का जन्म 19 जुलाई 1827 में हुआ था। अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति की शुरुआत करने वाले मंगल पांडे की जिंदगी पर आधारित बॉलीवुड में 'मंगल पांडे: द राइजिंग' नाम से फिल्म बनी है। साल 2005 में रिलीज हुई इस फिल्म को केतना मेहता ने निर्देशित किया था। इसे बॉबी बेदी, केतन मेहता और दीपा साही ने मिलकर प्रोड्यूस किया। फिल्म में आमिर खान, रानी मुखर्जी, अमीषा पटेल, टोबी स्टीफेंस और किरण खेर मुख्य भूमिका में हैं। चलिए जानते हैं इस फिल्म से जुड़ी खास बातें।
2 of 7
मंगल पांडे फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
'मंगल पांडे' फिल्म के जरिए आमिर खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। इससे पहले 2001 में उनकी फिल्म 'दिल चाहता है' रिलीज हुई थी। मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इस रोल के लिए भी परफेक्ट लुक में नजर आए। उन्होंने विग लगाने की बजाय अपने बालों और मूंछों को फिल्म के किरदार के मुताबिक बढ़ाया था।
3 of 7
आमिर खान, रानी मुखर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की शूटिंग के वक्त जब क्रू के सदस्य ऊब जाते थे तो आमिर खान माइक्रोफोन के जरिए सेट पर सभी का मनोरंजन करते थे। आमिर अधिकतर अपनी फिल्म के मशहूर गाने 'आती क्या खंडाला' पर परफॉर्म करते थे। इसके अलावा वो अपने एक टीवी एड में बने नेपाली गाइड की भूमिका की मिमिक्री करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
अमीषा पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में अमीषा पटेल को लेने के लिए आमिर खान ने ही अनुरोध किया था। दरअसल एक गेम शो के दौरान अमीषा के आईक्यू लेवल से आमिर काफी प्रभावित हुए थे। बाद में निर्देशक केतन मेहता ने आमिर के कहने पर अमीषा पटेल को कास्ट किया।
विज्ञापन
5 of 7
मंगल पांडे फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
परफेक्शन के लिए आमिर ने इस फिल्म के लिए लंबे बाल कर लिए थे। हालांकि इसकी वजह से उनकी दूसरी फिल्मों पर असर पड़ा और उनकी तारीखें आगे बढ़ानी पड़ी थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।