फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाई सुशांत सिंह राजपूत को याद कर फिर भावुक हुईं बहन श्वेता, कहा- 'घाव इतना गहरा है...'

Sun, 19 Jul 2020 03:06 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 19 Jul 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death actor sister got emotional after shared brother throwback video
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने बीते महीने आत्महत्या कर ली थी। असमय हुई उनकी मौत से फैंस और उनके करीबी काफी शोक में हैं। यह लोग सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी यादों को सोशल मीडिया पर लगातार साझा कर रहे हैं। उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति भी अक्सर भाई सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीरें और वीडियो साझा करके उन्हें याद करती रहती है। एक बार फिर से श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है। 

Sushant Singh Rajput death actor sister got emotional after shared brother throwback video
सुशांत सिंह राजपूत अपनी बहन श्वेता सिंह कीर्ति के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

श्वेता सिंह कीर्ति सुशांत सिंह राजपूत की यादों को सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत सिंह राजपूत का एक वीडियो साझा किया है। जिसमें अभिनेता की जिंदगी के अलग-अलग रंग नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत गिटार बजाते, किताब पढ़ते, हवाई जहाज चलाते और मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

Sushant Singh Rajput death actor sister got emotional after shared brother throwback video
श्वेता कीर्ति सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो को साझा करते श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत सिंह राजपूत के एक भावुक पोस्ट भी लिखा है जिसमें उन्होंने भाई को याद किया है। श्वेता सिंह कीर्ति ने पोस्ट में लिखा, 'मेरा पसंदीदा सितारा, एक दर्द इतना अनमोल, इतना करीब है कि उसके लिए आप दुनिया के हर काम को छोड़ सकते हो। एक घाव इतना गहरा, इतना गंभीर कि आप कभी भी उसे साझा नहीं कर सकते हो'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A pain so precious so close tat u wldnt trade the world for it!! A wound so deep, so grave you wouldn't and couldn't ever share it!

A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death actor sister got emotional after shared brother throwback video
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के लिए बहन श्वेता सिंह कीर्ति का साझा किया यह भावुक पोस्ट और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के कई फैंस इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पता हो कि सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में से एक थे। उन्होंने सोन चिड़िया, एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी और छिछोरे जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई थी। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death actor sister got emotional after shared brother throwback video
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें सुशांत सिंह राजपूत की मौत की तो उन्होंने बीती 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके निधन से फैंस सहित कई बॉलीवुड सितारे हैरान हो गए थे। वहीं उनकी मौत पर कई सितारों का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड में भाई- भतीजावाद के शिकार थे। हालांकि मुंबई पुलिस उनकी मौत की हर तरह से जांच कर रही है। 


पढ़ें: कोरोना से जंग लड़ने के लिए असम पुलिस ने अपनाया अनोखा तरीका, शाहरुख की तस्वीर साझा कर की ये अपील
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed