फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए कौन हैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका, रिया चक्रवर्ती ने लगाया है शारीरिक उत्पीड़न का आरोप

Sat, 29 Aug 2020 01:59 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 29 Aug 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case know about late actor sister Priyanka Singh rhea chakraborty allegations on her to Physical harassment
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती,प्रियंका सिंह - फोटो : twitter: @withoutthemind/ @Tweet2Rhea

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जब से रिया चक्रवर्ती ने मीडिया को इंटरव्यू दिया है तबसे उनके खुलासों और दावों की काफी चर्चा हो रही है। रिया चक्रवर्ती ने एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए खुलासा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी बहन प्रियंका सिंह ने उनका शारीरिक उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि प्रियंका सिंह के बारे में।

Sushant Singh Rajput death case know about late actor sister Priyanka Singh rhea chakraborty allegations on her to Physical harassment
सुशांत सिंह राजपूत, प्रियंका सिंह - फोटो : twitter: @withoutthemind

प्रियंका सिंह पेशे से एक वकील हैं। वह दिल्ली में पति सिद्धार्थ तंवर के साथ रहती हैं। सिद्धार्थ भी पेशे से वकील हैं। वह दिल्ली हाई कोर्ट में साल 2007 से ही वकालत कर रहे हैं। प्रियंका और सिद्धार्थ का दिल्ली के नरायणा में ऑफिस भी है। प्रियंका सिंह भी अपनी बाकि बहनों की तरह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हैं, लेकिन वह ज्यादा सक्रिय नहीं रहती हैं। 

Sushant Singh Rajput death case know about late actor sister Priyanka Singh rhea chakraborty allegations on her to Physical harassment
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty

प्रियंका सिंह के ट्विटर अकाउंट की बात करें तो उनका आखिरी ट्वीट 19 अगस्त का है। उन्होंने 19 अगस्त को भाई सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। जिसमें दोनों भाई-बहन मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने भाई का केस सीबीआई के पास पहुंचने पर खुशी जाहिर की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case know about late actor sister Priyanka Singh rhea chakraborty allegations on her to Physical harassment
प्रियंका सिंह - फोटो : twitter: @withoutthemind

इसके अलावा प्रियंका सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट की प्रोफाइल में खुद का परिचय में प्रकृतिवादी, स्टारगेजर, संगीतप्रेमी,खेलप्रेमी और दार्शनिक, कलाकार, मानवतावादी और रिलक्टेंट एक्टिविस्ट, जिंदगी के बाद जिदंगी की खोज करने वाली, और पेशे से वकील बताया है। बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने इंटरव्यू में प्रियंका सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा था कि 'एक पार्टी में मैं, सुशांत सिंह राजपूत और उनकी बहन प्रियंका सहित उनके परिवार के अन्य लोग थे। प्रियंका ने नशे में मेरा उत्पीड़न करने की कोशिश की। मुझे अनचाही जगह हाथ भी लगाया।'

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case know about late actor sister Priyanka Singh rhea chakraborty allegations on her to Physical harassment
रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

रिया चक्रवर्ती ने आगे कहा था, 'अप्रैल 2019 के आसपास की बात है एक रात मैं और प्रियंका दोनों एक पार्टी में गए हुए थे। वहां प्रियंका ने काफी ज्यादा शराब पी ली थी। जिसके चलते वह पार्टी में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं से भी अजीब हरकतें करने लगी थीं। वहां से आने के बाद मैं सुशांत के कमरे में सो रही थीं। जब अचानक मेरी आंख खुली तो प्रियंका को मैंने अपने साथ बिस्तर में पाया जो जबरदस्ती मुझे छूने की कोशिश कर रही थीं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed