सब्सक्राइब करें

एम्स की रिपोर्ट पर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'यह निर्णायक रिपोर्ट नहीं'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 04 Oct 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case late actor family lawyer Vikas Singh said AIIMS report is not a final conclusion
सुशांत सिंह राजपूत, विकास सिंह - फोटो : Twitter- @ItsSsr, ANI

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में दिवंगत अभिनेता की हत्या की बात को सिरे से खारिज कर दिया गया है। डॉक्टरों ने जहर देने की थ्योरी से भी इनकार किया है जिसका दावा अभिनेता का परिवार कर रहा था। एम्स की रिपोर्ट के बाद अब सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Trending Videos
Sushant Singh Rajput death case late actor family lawyer Vikas Singh said AIIMS report is not a final conclusion
विकास सिंह - फोटो : ANI

एम्स की रिपोर्ट सामने आने के बाद विकास सिंह ने मीडिया से बात की। एक अंग्रेजी वेबसाइट को इंटरव्यू देते हुए विकास सिंह ने एम्स की इस रिपोर्ट को निर्णायक नहीं माना है। साथ ही उन्होंने कहा कि सीबीआई अभी भी हत्या का मामला दर्ज कर सकती है। विकास सिंह ने कहा, 'एम्स रिपोर्ट आखिरी निर्णय नहीं है। सीबीआई अभी भी अपनी चार्जशीट में हत्या का केस फाइल कर सकती है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case late actor family lawyer Vikas Singh said AIIMS report is not a final conclusion
सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह - फोटो : ANI

विकास सिंह ने आगे कहा है, 'एम्स ने अपनी रिपोर्टर तस्वीरों के आधार पर बनाई है, जो उनको सबूत के तौर पर दिए गए थे। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के शव की जांच नहीं की थी। एम्स की टीम के पास पैर का एक्स-रे नहीं था, जिसे फ्रैक्चर्ड बताया जा रहा है इसलिए यह निर्णायक रिपोर्ट नहीं मानी जा सकती ज्यादा से ज्यादा इसे केस में सुबूत के तौर पर रखा जा सकता है।'

Sushant Singh Rajput death case late actor family lawyer Vikas Singh said AIIMS report is not a final conclusion
सतीश मानेशिंदे और रिया चक्रवर्ती - फोटो : ANI and Instagram: @rhea_chakraborty

वहीं एम्स की रिपोर्ट पर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने भी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सतीश मानेशिंदे ने कहा है कि किसी भी परिस्थिति में सच बदल नहीं सकता। उन्हें सीबीआई के ऑफिशल वर्जन का इंतजार है। वहीं दूसरी ओर सुशांत सिंह राजपूत के परिवारवाले और उनके फैंस एम्स की रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हैं। सूत्रों ने बताया कि एम्स पैनल ने अपनी जांच पूरी कर ली है और यह फाइल बंद करने जा रही है। जांच से जुड़ी सारी रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी गई है। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case late actor family lawyer Vikas Singh said AIIMS report is not a final conclusion
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ अभिनेता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का, पैसों की हेराफेरी का आरोप लगाया था। परिवार का कहना है कि सुशांत की हत्या में रिया चक्रवर्ती मुख्य रूप से शामिल थीं। सीबीआई ने अभी तक इस मामले में 20 लोगों से पूछताछ की है। जांच एजेंसी सीज किए गए लैपटॉप, हार्ड ड्राइव, डिजिटल कैमरा और दो मोबाइल फोन की जांच कर रही है।


पढ़ें: Shweta Tiwari Birthday: 500 रुपये की नौकरी से एक करोड़ का इनाम जीतने तक की ये है पूरी जन्मकुंडली
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed