सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी धीरे-धीरे सुलझती जा रही है। इस मामले में फॉरेंसिक जांच कर रही एम्स के डॉक्टरों की टीम ने माना है कि दिवंगत अभिनेता ने आत्महत्या की थी। एम्स की इस रिपोर्ट पर सीबीआई ने भी मोहर लगा दी है। वहीं एम्स की रिपोर्ट के आधार पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को आत्महत्या बताने पर विकास सिंह ने सवाल खड़े किए हैं।
एम्स की फॉरेंसिक जांच पर सुशांत के परिवार के वकील ने उठाए सवाल, सीबीआई को पत्र लिखकर की ये मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास सिंह सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील हैं। वह इस मामले की हर एक पहलू से कानूनी पड़ताल कर रहे हैं। एम्स की रिपोर्ट सही बताने पर विकास सिंह ने सीबीआई निर्देशक को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में एम्स की फॉरेंसिक टीम की जांच पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही रिपोर्ट को दोषपूर्ण बताया है। विकास सिंह ने अपने पत्र में दूसरी फॉरेंसिक टीम बनाने की भी अपील की है।
विकास सिंह ने अपने पत्र में कहा कि मामले की जांच के लिए सीबीआई द्वारा गठित दूसरी फॉरेंसिक टीम को भेजा जाना चाहिए। अपने पत्र में विकास सिंह ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत केस में एम्स की ओर से सीबीआई को सौंपी गई जांच रिपोर्ट के बारे में वह मीडिया में पढ़ रहे हैं। जांच टीम का हिस्सा रहे कुछ डॉक्टर भी टीवी पर बयान दे रहे हैं। हालांकि, बार-बार कोशिश के बाजवूद हमें रिपोर्ट की कॉपी नहीं दी गई है। यदि लीक रिपोर्ट सही है तो यह अपर्याप्त सबूतों से पक्षपाती निष्कर्ष निकालने वाला है।
#SushantSinghRajput's family lawyer Vikas Singh writes a letter to CBI Director, raising objections over forensic examination report submitted by AIIMS to CBI & calling it faulty.
The letter reads, "Matter needs to be referred to another forensic team to be constituted by CBI." pic.twitter.com/Jlnnusf37C
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब सीबीआई ने एम्स की रिपोर्ट पर मुहर लगाई है। सीबीआई ने कई बार क्राइम सीन को रीक्रिएट किया जिसके बाद वह इसी नतीजे पर पहुंची कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या थी। सीबीआई ने इस केस में पूरी तरह सुनिश्चित होने के लिए एम्स से दोबारा जांच करवाई थी। बताया जा रहा है कि एम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सुशांत को जहर देने के कोई सबूत नहीं मिले हैं।
साथ ही शव के अन्य हिस्सों पर चोट के कोई निशान नहीं थे। ऐसा कोई सबूत नहीं मिला कि कमरे के अंदर किसी ने जबरन प्रवेश किया। न ही मृतक के शरीर पर हाथापाई या कोई अन्य निशान थे। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि सुशांत केस में करीब 24 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई। इनमें रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती, रिया के माता पिता, सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के सदस्य, उनके स्टाफ और हाउस मैनेजर, सुशांत के सीए, उनका इलाज कर रहे डॉक्टर और कुछ दोस्तों से पूछताछ हुई है। जांच एजेंसी ने सुशांत के पावना डैम रिजॉर्ट पर भी कई लोगों से पूछताछ की थी।
पढ़ें: पाकिस्तान की इन 'चुड़ैल्स' अभिनेत्रियों ने मचाया भारत में धमाल, हो रही है खूब चर्चा