अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले की मुख्य आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। एजेंसी ने उन पर यह कार्रवाई ड्रग्स लेने, रखने और बेचने के मामले में की है। रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
रिया की गिरफ्तारी पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने जताई खुशी, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्वेता सिंह कीर्ति लगातार सोशल मीडिया पर भाई सुशांत सिंह राजपूत के लिए इंसाफ की मांग कर रही हैं। वह अक्सर दिवंगत अभिनेता की थ्रोबैक तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहती हैं। रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की घोषणा होते ही श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट पर तीन शब्द लिखते हुए अपनी इस खुशी को व्यक्त किया है।
रिया की गिरफ्तारी की घोषणा के बाद श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, #GodIsWithUs यानी 'भगवान हमारे साथ है'। सोशल मीडिया पर श्वेता सिंह कीर्ति का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर भी उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता करें रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के थोड़ी ही देर में उन्हें मेडिकल और कोरोना टेस्ट के लिए ले जाया जाएगा। उसके बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी जाएगी।
वहीं रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने उनकी गिरफ्तारी को न्याय का आघात बताया है। साथ ही कहा कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स के आदी थे और उन्होंने अवैध दवाओं के सेवन की वजह से आत्महत्या की थी। सतीश मानेशिंदे ने कहा है, 'तीन केंद्रीय एजेंसियां हाथ धोकर एक महिला के पीछे पड़ी हैं क्योंकि उसने एक नशे के आदी और कई साल से मानसिक रूप से बीमार शख्स से प्यार किया। जबकि उसने (सुशांत सिंह राजपूत) अवैध रूप दवा के सेवन की वजह से आत्महत्या की थी।'
Travesty of justice. 3 central agencies hounding a single woman just because she was in love with a drug addict who was suffering from mental health issues for several yrs & committed suicide due to consumption of illegally administered medicines, drugs: #RheaChakraborty's lawyer
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून को हुई थी। इस मामले की जांच में ड्रग्स का एंगल भी निकलकर सामने आया था। जिसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अपनी जांच शुरू की। एनसीबी की जांच में पता चला कि रिया चक्रवर्ती के अलावा उनके भाई शौविक और दिवंगत अभिनेता के हाउस मैनेजर सहित अन्य लोग ड्रग्स के लेन-देन और इस्तेमाल करने में शामिल थे। रिया से पहले उनके भाई सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पढ़ें: रिया की गिरफ्तारी को उनके वकील ने माना 'न्याय का आघात', कहा- 'एजेंसियां हाथ धोकर एक महिला के पीछे पड़ी'