महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने दिवंगत अभिनेता के केस को लेकर मीडिया को जानकारी दी है। दरअसल बीती 14 जून को बॉलीवुड के मशहूर कलाकार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच कर रही हैं और इसके पीछे की वजह पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस बीच अब अनिल देशमुख ने इस केस में जारी जांच को लेकर जानकारी दी है।
सुशांत केस: महाराष्ट्र के गृहमंत्री बोले, जल्द दर्ज होगा महेश भट्ट का बयान, कंगना और करण जौहर पर कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल देशमुख ने कहा है कि अभी तक कुल 37 लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं। वहीं महेश भट्ट का बयान भी एक दो दिन में दर्ज होगा। इसके साथ ही कंगना रनौत को भी बयान के लिए तलब किया गया है। अनिल देशमुख ने आगे बताया कि करण जौहर के मैनेजर को कॉल करके कह दिया गया है कि जरूरत पड़ने पर निर्देशक को भी मौजूद होना पड़ेगा।
Statements of 37 people recorded so far, Mahesh Bhatt to record his statement in a day or two. Summons sent to Kangana Ranaut to record her statement. Karan Johar's manager has been called, if needed,Johar will also be called:Maharashtra Home Minister on Sushant Singh Rajput case pic.twitter.com/HllpYbRuoz
याद दिला दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच करवाने की मांग लगातार उठ रही हैं। अभिनेता के फैंस और कई फिल्मी सितारे सोशल मीडिया के जरिए ऐसी मांग कर चुके हैं। वहीं बीते दिनों इस मामले में गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सीबीआई से जांच करने का मांग को सिरे से खारिज कर दिया था। साथ ही कहा था कि मुंबई पुलिस अपना काम ठीक से कर रही है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अब तक बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों से पूछताछ हो चुकी है।
इस मामले में गुरुवार को पुलिस ने हिंदी फिल्मों के लेखक और निर्देशक रूमी जाफरी से पूछताछ की थी। रूमी ने बताया था कि 'सुशांत के इस इंडस्ट्री में ज्यादा दोस्त नहीं थे लेकिन वह अपने काम को लेकर बेहद पेशेवर थे।' वह कहते हैं, 'उन्हें मेरी फिल्म की पटकथा पढ़ने के लिए मिल गई थी लेकिन फिर भी वह मेरे साथ बैठकर इस पर चर्चाएं करना चाहते थे। जैसे जैसे लॉकडाउन बढ़ता गया, हमारे बीच दूरियां भी बढ़ती गईं।'
रूमी का कहना था कि 'नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'छिछोरे' के बाद सुशांत के साथ कई निर्माता और निर्देशक काम करने के लिए तैयार थे।' हालांकि यह कौन निर्माता निर्देशक थे, इसके बारे में कोई बताने को तैयार नहीं है। आपको बता दें कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का शव मुंबई स्थित उनके घर पर मिला था। पुलिस जांच में पता चला कि फांसी से दम घुटने के चलते उनकी मौत हुई है।
पढ़ें: Sunday Bioscope: छह फिल्में, छत्तीस किस्से और बातें नाना पाटेकर से लेकर दाऊद की दोस्त मंदाकिनी तक की