सुशांत की 'रहस्यमयी मौत' पर वकील ने उठाए सवाल, पुलिस से पूछा- अगर सुशांत ने बदले थे 50 सिम, तो क्या उन्हें किया गया सीज?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वकील ईशकरण भंडारी ने कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को रहस्यमयी मौत माना जाना चाहिए, जब तक कि सीबीआई द्वारा तथ्यों का पता नहीं लगाया जाता। ज्ञात हो कि 14 जून की दोपहर को सुशांत का शव उनके ब्रांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला था। पुलिस ने सुशांत के मौत की वजह सुसाइड बताई है।
वकील ईशकरण भंडारी ने कहा सुशांत सिंह राजपूत ने कथित तौर पर अपने फोन के 50 सिम कार्ड बदले थे और अगर ऐसा हुआ था तो क्या पुलिस ने उन्हें सीज किया है? भंडारी ने कहा मुंबई पुलिस को लिए पहले पत्र में मैंने कहा कि यह सोर्स-बेस्ड है, नेम-बेस्ड नहीं कि सुशांत सिंह राजपूत ने 50 बार अपने सिम कार्ड बदले।
पढ़ें- ए आर रहमान के सपोर्ट में उतरे सोशल मीडिया यूजर्स, 'बॉलीवुड गैंग' के लिए बोले- 'बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद...'
भंडारी ने कहा कि आत्महत्या शब्द सुशांत की मौत के कुछ ही मिनटों के भीतर आया था और यह पूरे मीडिया में छा गया। लेकिन क्या इस मामले की जांच नहीं होनी चाहिए थी? हम जांच के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं कि यह एक ट्रेजेडी है, आत्महत्या है या फिर मर्डर। लेकिन मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या करारा दिया। आप कुछ ही मिनटों में उस निष्कर्ष पर कैसे पहुंचते हैं?
भंडारी ने पत्र में मुंबई पुलिस से यह भी पूछा है कि क्या उन्होंने सुशांत के फ्लैट को सील कर दिया है? अगर नहीं तो यह बहुत ही आश्चर्यजनक है और एक प्रक्रिया में भारी चूक है। बता दें सुशांत की मौत के बाद उनके घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अगर सुसाइड नोट होता तो यह ओपन और शट केस हो जाता। वहीं सुशांत के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार कुछ ना कुछ पोस्ट शेयर कर इस मामले की बारीकियों को सामने ला रहे हैं।