फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत केस: एनसीबी ने रिया के खिलाफ दर्ज किया आपराधिक मामला, लगाया ड्रग्स की साजिश करने का आरोप

Mon, 31 Aug 2020 04:35 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 31 Aug 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Narcotics Control Bureau registers criminal case against Rhea Chakraborty in drugs conspiracy
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : ininstagram/rhea_chakraborty

सीबीआई और ईडी के अलावा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच कर रहा है। एनसीबी ने यह जांच तब शुरू की जब रिया चक्रवर्ती की एक व्हाट्सएप चैट सामने आई जिसमें ड्रग्स को लेकर बातें की गई थीं। अब खबर है कि ड्रग्स के मामले में सक्रिय होने पर रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एनसीबी ने आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। 

Sushant Singh Rajput death case Narcotics Control Bureau registers criminal case against Rhea Chakraborty in drugs conspiracy
रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

मीडिया रिपोट्स की माने तो रिया चक्रवर्ती सहित दो लोगों के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स की साजिश रचने के लिए मामला दर्ज किया है। रिया के अलावा जिन दो लोगों पर मामला दर्ज हुआ है उनका नाम फारूक शेख उर्फ फारूक बत्ता और बकुल चंदलिया हैं। यह दोनों बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स सप्लाई करते हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एनसीबी इन दोनों से भी पूछताछ तक सकती है।

Sushant Singh Rajput death case Narcotics Control Bureau registers criminal case against Rhea Chakraborty in drugs conspiracy
रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

सूत्रों को अनुसार, एनसीबी ने बीती 26 अगस्त को नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ की धारा 20, 22, 27 और 29 के तहत रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक, फारूक शेख और बकुल चंदलिया पर मामला दर्ज किया था। अब रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एनसीबी ने ड्रग्स की साजिश करने के लिए आपराधिक मामला दर्द किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते दिनों ईडी ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को पत्र लिखकर इस मामले की जांच करने को कहा है और यह पता लगाने के लिए कहा है कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के पास ड्रग्स कहां से आते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Narcotics Control Bureau registers criminal case against Rhea Chakraborty in drugs conspiracy
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty @sushantsinghrajput

इसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के निर्देशक राकेश अस्थाना ने कहा है, 'हमें ईडी को ओर से मंगलावर शाम को पत्र मिला है और ड्रग्स के मामले में आर्थिक पहलू से जांच करने को बोला है। उन्होंने पाया है कि रिया और सुशांत को ड्रग्स सप्लाई होती थी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इस मामले में एक टीम बनाएगी और इससे जुड़े सभी लोगों से पूछताछ करेगी।' 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Narcotics Control Bureau registers criminal case against Rhea Chakraborty in drugs conspiracy
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty

सूत्रों को मानें तो हाल ही में ईडी ने रिया चक्रवर्ती की मैनेजर जया शाह से पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने पाया कि कुछ ड्रग्स को लेकर उन लोगों में बातें हुईं थीं। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी ने सीबीआई और नारकोटिक्स ब्यूरो को रिया चक्रवर्ती के कुछ व्हाट्सएप चैट सौंपे हैं। नारकोटिक्स ब्यूरो को चैट सौंपे जाने के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग डीलिंग का पहलू भी जुड़ गया है।



पढ़ें: ‘दुर्गावती’ के निर्देशक ने मिलाया ‘ड्रीमगर्ल’ के निर्देशक से हाथ, साथ मिलकर बनाने जा रहे ये धमाल हॉरर कॉमेडी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed