फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की मनोचिकित्सक का खुलासा, बताया इतने बुरे दौर से गुजर रहे थे दिवंगत अभिनेता

Fri, 04 Sep 2020 09:07 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 04 Sep 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case psychotherapist Susan Walker told Mumbai Police late actor had being medicated for anxiety when he was young
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़े लोगों से सीबीआई की पूछताछ जारी है। अब तक इस मामले में कई लोगों से पूछताछ हो चुकी है। गुरूवार को सुशांत सिंह राजपूत की मनोचिकित्सक सुजैन वॉकर का वह बयान सामने आया है जो उन्होंने अभिनेता की मौत के बाद मुंबई पुलिस को दिया था। सुजैन वॉकर ने पुलिस को सुशांत सिंह राजपूत की मानसिक स्थिति और उनके डिप्रेशन के बारे में ढेर सारी बातें बताई थीं।

Sushant Singh Rajput death case psychotherapist Susan Walker told Mumbai Police late actor had being medicated for anxiety when he was young
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुजैन वॉकर ने मुंबई पुलिस को बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत को चार नवंबर 2019 का अपॉइंटमेंट दिया। डॉ. वॉकर ने उऩ्हें अपने क्लिनिक पर आकर मिलने के लिए कहा लेकिन श्रुति ने उसी दिन वह अपॉइंटमेंट रद्द कर दिया। इसके बाद सात नवंबर को रिया चक्रवर्ती ने डॉक्टर सुजैन वॉकर से व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया और सुशांत सिंह राजपूत के लिए मदद मांगी।

Sushant Singh Rajput death case psychotherapist Susan Walker told Mumbai Police late actor had being medicated for anxiety when he was young
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty

डॉ. सुजैन वॉकर ने मुंबई पुलिस को अपने बयान में बताया कि उन्होंने रिया से पूछा कि क्या सुशांत को आत्महत्या के ख्याल आ रहे हैं तो रिया ने कहा, हां और वह अभी डॉक्टर निकिता शाह से अपना इलाज करवा रहे हैं।' डॉ. सुजैन वॉकर ने अपने बयान में कहा, 'मुझे लगा कि सुशांत सिंह राजपूत की तबीयत बहुत ज्यादा गंभीर है और उन्हें तुरंत इलाज की जरूरत है, इसलिए मैंने उन्हें सात नवंबर 2019 को शाम 4.45 बजे आने के लिए कहा। उन्हें मेरे क्लीनिक का पता दिया गया और करीब पौने पांच बजे रिया चक्रवर्ती व सुशांत सिंह राजपूत मेरे पास आए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case psychotherapist Susan Walker told Mumbai Police late actor had being medicated for anxiety when he was young
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

डॉ. सुजैन वॉकर ने आगे कहा, 'उस दिन मैं सुशांत सिंह राजपूत से पहली बार मिली। मैंने रिया से कहा कि वह बाहर इंतजार करें क्योंकि उन्हें सुशांत से कुछ क्लीनिकल बातचीत करनी है। जिसके बाद मैं इस नतीजे पर पहुंची कि सुशांत की घबराहट पिछले 10 दिनों में बहुत ज्यादा बढ़ गई है और वह दवाइयां लेने के बाद भी ठीक नहीं होगी।' डॉक्टर के मुताबिक साल 2013-14 में उसकी घबराहट की दिक्कत बहुत ज्यादा बढ़ गई थी।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case psychotherapist Susan Walker told Mumbai Police late actor had being medicated for anxiety when he was young
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput

डॉ. सुजैन वॉकर ने कहा, 'सुशांत पिछले 20 साल से इस दिकक्त से जूझ रहे थे। सुशांत ने खुद डॉक्टर वॉकर को बताया कि बहुत युवा उम्र से ही उसे यह दिक्कतें हो रही थीं। यही लक्षण उसने 2013 से 2014 के बीच महसूस किए थे। हर बार यह लक्षण पहले से ज्यादा बढ़ जाते थे। जब सुशांत सिंह राजपूत युवा थे तो वह एडेरॉल लिया करता था, हफ्ते में दो बार, ताकि वह अपना ध्यान बढ़ा सकें। वह काफी शर्मीले था जिस वजह से उसका सर्किल उसे चिढ़ाया करता था। जब वह 15-16 साल के हुए तो उसकी मां पैनिक अटैक से गुजर गईं। जिनसे वह बहुत प्यार करते थे।'

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया के घर पहुंची एनसीबी की एक टीम, ड्रग्स कनेक्शन में हो चुकी है एक गिरफ्तारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed