फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेल में योगा करती थीं रिया चक्रवर्ती, वकील सतीश मानेशिंदे ने बताया किन हालातों में गुजरे अभिनेत्री के 28 दिन

Thu, 08 Oct 2020 12:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 08 Oct 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Rhea Chakraborty lawyer Satish Maneshinde reveals how she spent days in Byculla Jail
सतीश मानेशिंदे, रिया चक्रवर्ती - फोटो : एएनआई

सुशांत सिंह राजपूत केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। उन पर ड्रग्स का लेन-देन और सेवन करने का आरोप है। बुधवार को अभिनेत्री को जमानत मिल गई। जिसके बाद उन्हे मुंबई की भायखला जेल से रिहा कर दिया गया है। रिया चक्रवर्ती को जमानत मिलने के बाद उनके वकील सतीश मानेशिंदे ने खुशी जाहिर की। साथ ही जेल में वह कैसे समय बिता रही हैं इस बारे में भी बताया है।

Sushant Singh Rajput death case Rhea Chakraborty lawyer Satish Maneshinde reveals how she spent days in Byculla Jail
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

रिया चक्रवर्ती को जमानत मिलने के बाद सतीश मानेशिंदे ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने जेल में रिया की हालत के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच कर रहीं तीन केंद्रीय एजेंसियां सीबीआई, ईडी और एनसीबी के लिए कहा कि वह रिया चक्रवर्ती के पीछे पड़ गई हैं। रिया चक्रवर्ती ने भायखला जेल में 28 दिन गुजारे थे। ऐसे में सतीश मानेशिंदे ने उन्हें फाइटर कहा है।

Sushant Singh Rajput death case Rhea Chakraborty lawyer Satish Maneshinde reveals how she spent days in Byculla Jail
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

सतीश मानेशिंदे ने कहा, 'मैं खुद जेल में जाकर उनकी हालत देखता था क्योंकि वह केवल परिस्थितियों का शिकार थीं। मुझे उनकी हिम्मत को देखकर खुशी होती थी। वह जेल में अन्य कैदियों के साथ योगा क्लास करती थीं। उऩ्होंने खुद को जेल के हिसाब से ढाल लिया था क्योंकि महामारी की वजह से उन्हें घर का खाना भी नहीं मिलता था। और वह अन्य कैदियों की तरह ही रहती थीं। एक आर्मी परिवार से संबंध रखने की वजह से वह खराब परिस्थितियों से लड़ीं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Rhea Chakraborty lawyer Satish Maneshinde reveals how she spent days in Byculla Jail
सतीश मानेशिंदे और रिया चक्रवर्ती - फोटो : ANI and Instagram: @rhea_chakraborty

सतीश मानेशिंदे ने आगे कहा है कि वह हर उस शख्स का सामना करने को तैयार हैं जो उनपर आरोप लगाने और नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। सुशांत के परिवार के बारे में बात करते हुए सतीश मानेशिंदे ने कहा है कि वह रिया के पीछे सिर्फ इसलिए पड़े हैं क्योंकि वह सुशांत के लिए उनके परिवार से पहले थीं। साथ ही केंद्रीय एजेंसियां सीबीआई, ईडी और एनसीबी रिया के पीछे इसलिए पड़ी है क्योंकि एक सज्जन (सुशांत) के साथ वह लिव-इन में रह रही थीं। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Rhea Chakraborty lawyer Satish Maneshinde reveals how she spent days in Byculla Jail
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

इसके अलावा सतीश मानेशिंदे ने मीडिया चैनल्स में रिया चक्रवर्ती को लेकर चल रही खबरों पर भी अपनी गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा है यह सब टीआरपी के लिए कर रहे हैं। आपको बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया चक्रवर्ती के अलावा दीपेश सावंत और सैमुएल मिरांडा को भी कोर्ट ने जमानत दी है। वहीं, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और अब्दुल बासित परिहार को जमानत नहीं मिली है। 

पढ़ें: Gauri Khan Birthday: जब शादी के लिए शाहरुख खान बने थे राजेंद्र तुली और गौरी ने निकाह के लिए नाम रखा था आयशा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed