फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिया चक्रवर्ती का खुलासा, बताया सुशांत सिंह राजपूत को कहां और कैसे लगी थी ड्रग्स की लत

Sun, 13 Sep 2020 02:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 13 Sep 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case rhea chakraborty reveals how late actor became drug addicted
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जांच कर रहा है। ड्रग्स का लेनदेन करने और इस्तेमाल करने पर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार किया है। रिया के अलावा उनके भाई शौविक सहित कई अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इस बीच रिया चक्रवर्ती ने खुलासा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत को कहां और कैसे ड्रग्स की लत लगी थी। 

Sushant Singh Rajput death case rhea chakraborty reveals how late actor became drug addicted
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

एनसीबी द्वारा गिरफ्तारी के बाद रिया चक्रवर्ती अपने ड्रग्स और सुशांत सिंह राजपूत के ड्रग्स के लेनदेन को लेकर कई खुलासे कर रही हैं। अब उन्होंने खुलासा किया है कि बॉलीवुड के एक बड़े निर्माता-निर्देशक की वजह से दिवंगत अभिनेता को ड्रग्स की लत लगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने खुलासा किया है कि एक निर्देशक सुशांत सिंह राजपूत को ऐसी पार्टी में लेकर जाते थे जहां ड्रग्स का भरपूर इस्तेमाल होता था। 

Sushant Singh Rajput death case rhea chakraborty reveals how late actor became drug addicted
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

सूत्रों की मानें तो रिया चक्रवर्ती ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत ऐसी पार्टी में जाते थे जहां वह कोकीन, एलएसजी और गांजा लेते और इस्तेमाल कर सकते थे। रिया के अनुसार दिवंगत अभिनेता ने उन्हें यह सभी बातें उस समय बताई थीं जब रिया और सुशांत सिंह राजपूत रिलेशनशिप में थे। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग हैं जो ड्रग्स में संलिप्तत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case rhea chakraborty reveals how late actor became drug addicted
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती ने बॉलीवुड के दो पावरफुल और मशहूर अभिनेता के नाम भी लिए हैं, जिन्होंने सुशांत को प्रतिबंधित ड्रग्स दी थी। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि सुशांत सिंह राजपूत ने लोनावला फार्महाउस बॉलीवुड की ड्रग्स पार्टी के लिए लिया था। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जब से ड्रग एंगल पर खुलासा हुआ है। तभी से इसे लेकर बॉलीवुड से जुड़े भी कई खुलासे हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case rhea chakraborty reveals how late actor became drug addicted
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter- @Tweet2Rhea @ItsSsr

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स की सप्लाई और ड्रग्स के सेवन को लेकर गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद सूत्रों के हवाले से पता चला है कि रिया ने इस मामले को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने इंडस्ट्री के कुछ बड़े- बड़े लोगों का भी नाम लिया। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रिया ने करीब 25 लोगों के नाम लिए हैं।

पढ़ें: कंगना रणौत पर भड़कीं राखी सावंत, खरी-खोटी सुनाते हुए करण जौहर को बताया अच्छा इंसान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed