फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शर्लिन चोपड़ा का दावा, सुपरस्टार क्रिकेटर्स की पत्नियां भी लेती हैं ड्रग्स, अभिनेत्री ने एक घटना का किया जिक्र

Fri, 25 Sep 2020 03:10 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 25 Sep 2020 03:10 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Sherlyn Chopra reveals bollywood superstars and cricketers wife are take cocaine
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : instagram: sherlynchopra

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद बॉलीवुड के कई सितारे इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसी कई हस्तियां हैं जो खुलकर बॉलीवुड के ड्रग्स कल्चर पर बात कर रही हैं। इस मामले में अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा भी खुलकर बोल रही हैं। बॉलीवुड अभिनेत्रियों पर ड्रग्स के सेवन करने के बाद अब उन्होंने क्रिकेटर्स की पत्नियों पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया है। 

Sushant Singh Rajput death case Sherlyn Chopra reveals bollywood superstars and cricketers wife are take cocaine
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : instagram: sherlynchopra

अपने बोल्ड और विवादित सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से चर्चा में रहने वालीं शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत केस में आए दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह सहित कई फिल्मी सितारों पर बात की। शर्लिन चोपड़ा ने इस दौरान कहा है कि बड़े क्रिकेटर्स और सुपरस्टार्स की पत्नियां भी ड्रग्स पार्टी में शामिल होती हैं। वह व्हाइट पाउडर यानी कोकीन का सेवन करती हैं। 

Sushant Singh Rajput death case Sherlyn Chopra reveals bollywood superstars and cricketers wife are take cocaine
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Twitter: @SherlynChopra

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शर्लिन चोपड़ा ने कहा, 'एक बार मैं कोलकाता केकेआर का मैच देखने के लिए गई थी। मैच के बाद पार्टी रखी गई थी। मैं भी उस पार्टी में शामिल हुई। उस दौरान मैंने देखा कि क्रिकेटर्स और बॉलीवुड सितारे दम मारो दम कर रहे थे। मैंने भी बहुत डांस किया। डांस के कारण मैं थक गई थी तो मैं फ्रेश होने के लिए वॉशरूम चली गई। जिसके बाद वहां जो चल रहा था, वह देखकर मैं दंग रह गई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Sherlyn Chopra reveals bollywood superstars and cricketers wife are take cocaine
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Twitter: @SherlynChopra

किसी भी क्रिकेटर की पत्नी का नाम लिए बिना शर्लिन चोपड़ा ने आगे कहा, 'हमारे क्रिकेट के सुपरस्टार्स की पत्नियां व्हाइट पाउडर यानी कोकीन स्नॉट कर रही थीं। यह देखकर मुझे लगा कि यह लोग क्या कर रहे हैं और क्यों कर रहे हैं। फिर वह स्माइल कर रहे थे, मैंने भी उन्हें स्माइल दी और वहां से निकल गई।' इससे पहले शर्लिन चोपड़ा ने ट्विटर पर बॉलीवुड की पार्टीज के बारे में लिखा था। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Sherlyn Chopra reveals bollywood superstars and cricketers wife are take cocaine
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Twitter: @SherlynChopra

शर्लिन चोपड़ा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'फिल्म इंडस्ट्री के 95% लोग अपनी पार्टियों में ड्रग्स ऑफर करते हैं, उन्हें लगता है कि ड्रग्स के बगैर पार्टी एकदम अधूरी होती हैं। ड्रग्स कलचर को बढ़ावा देकर, यह लोग देश के युवा को नशे के अंधकार में ढकेल रहे हैं।' शर्लिन चोपड़ा यही नहीं रुकीं और उन्होंने दीपिका पादुकोण पर भी तीखा वार किया। दीपिका पादुकोण के लिए ट्वीट करते हुए शर्लिन ने लिखा, 'मुझे लगता है कि दीपिका पादुकोण के स्लोगन को अपडेट करने का वक्त आ गया है। मेरे बाद कहिए- नशीले पदार्थों का सेवन एक संगीन अपराध है। मेरे बाद कहिए- 'माल' की लंबे समय तक अनुपलब्धता से मूड स्विंग्स होते हैं, जिससे डिप्रेशन होता है।'



अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed