फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एसपी बालासुब्रमण्यम के लिए भावुक हुए सलमान खान, दुआ में कही ये बात

Fri, 25 Sep 2020 01:28 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 25 Sep 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan got emotional for singer SP Balasubrahmanyam after learning that his health condition is critical
सलमान खान, एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : instagram: beingsalmankhan/ ispbofficial

मशहूर गायक और कलाकार एसपी बालासुब्रमण्यम इन दिनों अपनी जिंदगी के मुश्किल समय से गुजर रहे हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद एक बार फिर से उनकी तबीयत खराब हो गई है। एसपी बालासुब्रमण्यम को फिर से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। इस बीच बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। 



Salman Khan got emotional for singer SP Balasubrahmanyam after learning that his health condition is critical
सलमान खान - फोटो : instagram: beingsalmankhan

एसपी बालासुब्रमण्यम ने सलमान खान की कई फिल्मों के गाने गाए हैं। सलमान खान ने ट्विटर पर उनके जल्द ठीक होने की दुआ की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'बालासुब्रमण्यम सर, मेरी दिल से यह दुआ है कि आप जल्द ठीक हो जाएं और मैं आपके हर गाने के लिए आभार व्यक्त करता हूं जो आपने मेरे लिए गाए हैं जिससे आपने अपने दिल दीवाना हीरो प्रेम को खास बनाया। मैं आपसे प्यार करता हूं।' 

 
Salman Khan got emotional for singer SP Balasubrahmanyam after learning that his health condition is critical
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan

सोशल मीडिया पर सलमान खान का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया पर यूजर ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधावर रात को बाला सुब्रमण्यम की तबीयत बिगड़ी और अभी तक तबीयत काफी चिंताजनक बनी हुई है। बालासुब्रमण्यम को सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही हैं। उनका स्वास्थ्य बिगड़ जाने से उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर इलाज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan got emotional for singer SP Balasubrahmanyam after learning that his health condition is critical
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : ANI

वर्तमान में वेंटिलेटर पर मौजूद बालसुब्रमण्यम के स्वास्थ्य पर डॉक्टरों की एक टीम नजर रख रही है। एसपी बालासुब्रमण्यम की सेहत को लेकर अस्पताल ने बयान भी जारी किया है, जिसके मुताबिक 'उनकी सेहत पिछले 24 घंटों में काफी खराब हुई है। वो लाइफ सपोर्ट पर क्रिटिकल हालत में हैं। MGM हेल्थकेयर में एक्सपर्ट की टीम उनकी हेल्थ कंडीशन को बारीकी से मॉनीटर कर रही है'।

विज्ञापन
Salman Khan got emotional for singer SP Balasubrahmanyam after learning that his health condition is critical
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : instagram: ispbofficial

गौरतलब है कि हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और तमाम दूसरी भाषाओं में सैकड़ों हिट गाने गा चुके बालासुब्रमण्यम की सेहत के लिए उनके प्रशंसक लगातार प्रार्थनाएं कर रहे हैं। एसपी बालासुब्रमण्यम का नाम सबसे ज्यादा फिल्मी गानों में आवाज देने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। उन्हें पद्म श्री (2001) और पद्म भूषण (2011) से भी नवाजा जा चुका।

पढ़ें: Bigg Boss 14: जान ने अपने बूते बनाया अपना नाम, ‘अमर उजाला’ से खास मुलाकात में किए दिलचस्प खुलासे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed