फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार में इस तरह श्रद्धा कपूर के नाम पर सप्लाई होता था ड्रग्स, पैडलर करमजीत ने सारा पर भी किया बड़ा खुलासा

Thu, 24 Sep 2020 11:51 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 24 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case drug peddler karamjit reveal he supplied drugs Shraddha Kapoor and Sara Ali Khan by car and Courier
श्रद्धा कपूर, सारा अली खान - फोटो : instagram: shraddhakapoor/ saraalikhan95

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रहा है। इस मामले में बॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियों के नाम सामने आए हैं। यह सभी नाम व्हाट्सएप चैट, रिया चक्रवर्ती और इस मामले में पकड़े गए ड्रग्स पैडलरों के बयान के आधार पर सामने आए हैं। इस बीच ड्रग्स पैडलर करमजीत ने अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और सारा अली खान के बारे में चौंकने वाला खुलासा किया है। 

Sushant Singh Rajput death case drug peddler karamjit reveal he supplied drugs Shraddha Kapoor and Sara Ali Khan by car and Courier
सुशांत सिंह राजपूत, नवीन पॉलीशेट्टी, श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करमजीत ने एनसीबी के सामने इस बात को कबूल किया है उसने कार और कूरियर के जरिए अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को ड्रग्स सप्लाई की थी। एनसीबी के सूत्रों के अनुसार करमजीत ने दावा किया है कि उसने अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के नाम पर चार बार अलग-अलग जगहों पर ड्रग्स की सप्लाई की थी। चारों बार कार में ड्रग्स का पैकेट पहुंचाया गया। 

Sushant Singh Rajput death case drug peddler karamjit reveal he supplied drugs Shraddha Kapoor and Sara Ali Khan by car and Courier
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram: shraddhakapoor

हालांकि, करमजीत ने यह भी कहा है कि कार में ड्रग्स का पैकेट श्रद्धा कपूर ने खुद लिया था या उनसे जुड़े किसी और शख्स ने, यह साफ तौर पता नहीं चल पाया। एनसीबी शनिवार को श्रद्धा कपूर से पूछताछ करेगी। बुधवार को एनसीबी ने उनके घर समन भेजा है। वहीं पैडलर करमजीत ने अभिनेत्री सारा अली खान को ड्रग्स सप्लाई करने की बात को भी कबूला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case drug peddler karamjit reveal he supplied drugs Shraddha Kapoor and Sara Ali Khan by car and Courier
सारा अली खान - फोटो : ANI

मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो करमजीत ने कहा है कि सारा अली खान को उसने दो बार ड्रग्स सप्लाई की है। उसने अभिनेत्री को दो बार कुरियर के जरिए ड्रग्स दिया था। फिलहाल, करमजीत के बयानों की क्रॉस वेरिफिकेशन के लिए एनसीबी ने सारा अली खान को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। वह गोवा से मुंबई पहुंच चुकी हैं। उधर दीपिका पादुकोण गुरुवार रात को गोवा से मुंबई पहुंचीं। उनके साथ पति रणवीर सिंह भी थे। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case drug peddler karamjit reveal he supplied drugs Shraddha Kapoor and Sara Ali Khan by car and Courier
दीपिका पादुकोण - फोटो : पीटीआई

दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह ने एनसीबी को अर्जी लगाई है कि वह पूछताछ के दौरान दीपिका के साथ रहना चाहते हैं। इस अर्जी के मुताबिक दीपिका को कभी-कभी घबराहट होती है। इसलिए उन्हें उनके साथ रहने की अनुमति दी जानी चाहिए। रणवीर ने कहा कि वह कानूनी नियमों को जानते हैं कि वह जांच के समय मौजूद नहीं रह सकते, फिर भी एनसीबी कार्यालय के अंदर तक की अनुमति दी जानी चाहिए। 

पढ़ें: नेशनल अवार्ड विनर फिल्म की ये प्रोड्यूसर अब खुद बनीं डायरेक्टर, पहली फिल्म में ही लगा दिया छक्का

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed