सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल जुड़ जाने के बाद से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी छानबीन कर रहा है। शुक्रवार को इस मामले में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक और अभिनेत्री के सहयोगी सैमुअल मिरांडा को एनसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश करने से पहले आज (शनिवार) इन दोनों की मेडिकल जांच होगी।
मेडिकल जांच के बाद शौविक चक्रवर्ती की होगी कोर्ट में पेशी, बहन रिया के लिए खरीदता था ड्रग्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीबी की टीम ने शुक्रवार देर रात शौविक और सैमुअल मिरांडा के घर उस समय छापेमारी की जब ड्रग्स पेडलर जैद विलात्रा ने खुलासा किया कि यह दोनों उससे ड्रग्स खरीदते थे। इसके बाद इन दोनों को एनसीबी ने गिरफ्तार किया है। आज इन दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा। जिसके लिए उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। वहीं गिरफ्तारी के बारे में रिया के भाई ने चौंकाने वाला खुलासा किया।
मीडिया रिपोर्ट्स की अनुसार शौविक चक्रवर्ती ने एनसीबी के सामने इस बात को माना है कि वह ड्रग्स अपनी बहन रिया चक्रवर्ती के लिए खरीदता था। शौविक का इस बात को स्वीकार करना सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एनसीबी की बड़ी कामयाबी है। वहीं शौविक ने एनसीबी को बताया कि वह अपने दोस्त बासित परिहार और जैद से सीधा संपर्क था।
शौविक और बासित की मुलाकात फुटबॉल क्लब में हुई थी। बासित ने शौविक की मुलाकात सोहेल से करवाई थी, जो उन्हें ड्रग्स सप्लाई किया करता था। वहीं बासित ने कहा है कि वह शौविक चक्रवर्ती के कहने पर ड्रग्स खरीदता था। शौविक और सैमुअल मिरांडा को एनसीबी के काननू की धारा 20(b), 28, 29, 27(A) के तहत गिरफ्तार किया है। वहीं सैमुअल मिरांडा ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदता था। जैद के जरिए मिरांडा बड्स लिया करता था। सैमुअल को जैद का नंबर शौविक ने ही दिया था।
दूसरी ओर जैद ने भी पूछताछ में इस बात को कबूला है कि सुशांत की मौत के बाद जुलाई महीने के अंत में भी उसने सैमुअल मिरांडा को ड्रग्स सप्लाई की। जैद ने यह भी कहा है कि उसे इसके लिए शौविक ने कैश पैसे दिए थे। इससे पहले शुक्रवार सुबह एनसीबी की एक टीम मुंबई स्थित रिया चक्रवर्ती के घर पहुंती थी। एनसीबी की टीम रिया चक्रवर्ती के घर छानबीन भी कर सकती है। साथ ही अभिनेत्री के सहयोगी सैमुअल मिरांडा के घर पर एनसीबी की टीम ने तलाशी की और फिर उन्हें हिरासत में ले लिया था।
पढ़ें: मशहूर निर्माता-निर्देशक जॉनी बख्शी का निधन, शुक्रवार को ली आखिरी सांस