अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। सीबीआई की एक टीम मुंबई पहुंच गई है और उनकी मौत की जांच कर रही है। वहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच को लेकर राजनीतिक जगत से भी प्रतिक्रियाएं आती रही हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी भी उनकी मौत के बारे में अक्सर सोशल मीडिया पर राय देते रहते हैं। इस बार उन्होंने दिवंगत अभिनेता की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर सवाल खड़े किए हैं।
Sushant Singh Rajput Case: पोस्टमार्टम रूम में 45 मिनट तक थीं रिया, सुब्रमण्यम स्वामी ने अब लगाया ये आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में एक निजी न्यूज चैनल ने खुलासा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम के दौरान रिया चक्रवर्ती मॉर्चुरी (पोस्टमार्टम रूम) में करीब 45 मिनट तक रहीं थीं। चैनल ने यह दावा एक वीडियो के आधार पर किया है। वीडियो 15 जून की सुबह का बताया जा रहा है। वीडियो में रिया चक्रवर्ती दो लड़के और एक लड़की के साथ दिखाई दे रही हैं। चैनल के अनुसार इनमें यह लड़की श्रुति मोदी है। जबकि दोनों लड़कों में से एक रिया का भाई शौविक और दूसरा सुशांत सिंह राजपूत का हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा बताया जा रहा है।
सुब्रमण्यम स्वामी ने इस वीडियो के आधार पर रिया चक्रवर्ती पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने ट्विटर पर इस वीडियो को देखने के बाद लिखा, 'जब आरसी कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम चल रहा था, तब रिया वहां 45 मिनट के लिए लिव-इन-गर्ल थी। क्या जब पोस्टमार्टम चल रहा था, तब भी वह रूम के अंदर थीं और सबूतों से छेड़छाड़ कर रही थीं? उनका उपनाम फेमी फेटल (मैन-ईटर या खलनायिका) कर देना चाहिए।'

सोशल मीडिया पर सुब्रमण्यम स्वामी का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। वहीं गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सीबीआई जांच में जुट गई है। सीबीआई की ओर से 15 सदस्यीय टीम गुरुवार को मुंबई पहुंची थी और आज से सीबीआई की टीम एक्शन मोड में है। जांच टीम कई लोगों से पूछताछ करेगी और उनके बयान दर्ज करेगी। इस कड़ी में सीबीआई ने सबसे पहले दिवंगत अभिनेता के कुक नीरज से पूछताछ की। नीरज वहीं हैं जिन्होंने बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत ने उनसे जूस मांगा था। वह जूस लेकर सुशांत को देने गए थे। जिसके बाद अभिनेता ने दरवाजा बंद कर लिया था। उनकी आखिरी बार बात यही हुई थी। मुंबई और बिहार पुलिस ने भी नीरज से पूछताछ की थी।
गौरतलब है कि सीबीआई की टीम जिस गेस्ट हाउस में रुकी है, वहीं पर नीरज से पूछताछ की गई। इसके अलावा मुंबई पुलिस से भी सीबीआई तमाम जानकारियां लेगी। सारे दस्तावेजों की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौजूद है। सीबीआई की टीम सुशांत के फ्लैट पर भी जाएगी। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को उनके घर में मिला था। इस मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ पटना में मामला दर्ज है।
पढ़ें: Class of 83 Review: हाशिये पर ढकेले गए ईमानदार पुलिस अफसर की सिस्टम से बदले की दिलचस्प कहानी