फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत सिंह राजपूत के इस दोस्त पर उठाए सवाल, कहा, 'उसके दुबई जाने पर हो पूछताछ'

Tue, 25 Aug 2020 05:50 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 25 Aug 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Subramanian Swamy raise question on Sandeep Singh who traveled dubai so many time
सुब्रमण्यम स्वामी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में हर दिन नई बातें निकलकर सामने आ रही हैं। वहीं देश की कई बड़ी हस्तियां इस मामले में अपनी नजर बनाए हुए हैं और अभिनेता की मौत के बारे में अपनी राय भी देती रहती हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में हर दिन अपनी राय देते रहे हैं। अब उन्होंने दिवंगत अभिनेता के दोस्त के बारे में बड़ी बात बोली है। 

Sushant Singh Rajput death case Subramanian Swamy raise question on Sandeep Singh who traveled dubai so many time
सुब्रमण्यम स्वामी और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कई लोग संदेह के घेरे में हैं। उनमें से एक फिल्ममेकर संदीप सिंह भी हैं। संदीप सिंह पर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने भी कई सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल सीबीआई उनसे पूछताछ कर रही है। इस बीच सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्विटर पर संदीप सिंह पर सवाल खड़े करते हुए अहम बात बोली है। 

Sushant Singh Rajput death case Subramanian Swamy raise question on Sandeep Singh who traveled dubai so many time
सुब्रमण्यम स्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'संदिग्ध संदीप सिंह से भी सवाल-जवाब होने चाहिए कि वह कितनी बार दुबई गया और क्यों गया?' सोशल मीडिया पर सुब्रमण्यम स्वामी का संदीप सिंह के लिए यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि सुब्रमण्यम स्वामी लगातार नई-नई बातों का खुलासा कर रहे हैं। उन्होंने इससे पहले ट्विटर पर खुलासा किया था कि मौत वाले दिन सुशांत सिंह राजपूत दुबई के ड्रग डीलर से मिले थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Subramanian Swamy raise question on Sandeep Singh who traveled dubai so many time
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कहा कि दुबई का एक ड्रग डीलर अयाश खान, सुशांत सिंह राजपूत की मौत वाले दिन उनसे मिला था। उन्होंने लिखा है, 'जिस तरह सुनंदा पुष्कर मामले में एम्स के डॉक्टर्स को उनके पेट में असली जहर मिला था। वैसा श्रीदेवी या सुशांत केस में नहीं किया गया। सुशांत केस में उनकी हत्या वाले दिन दुबई के ड्रग डीलर अयाश खान ने उनसे मुलाकात की थी? आखिर क्यों?'

 
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Subramanian Swamy raise question on Sandeep Singh who traveled dubai so many time
रिया चक्रवर्ती-सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

इसके अलावा सुब्रमण्यम स्वामी ने रिया चक्रवर्ती को लेकर भी एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था, 'अगर रिया चक्रवर्ती ऐसे ही सबूत देती रहीं जो कि महेश भट्ट के साथ हुई उनकी बातचीत का विरोध करती हो तो सीबीआई के पास सच का पता लगाने के लिए उन्हें गिरफ्तार करने और हिरासत में पूछताछ के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।' आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून को हुआ था। सीबीआई उनकी मौत की जांच कर रही है। 
 



पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने बताया जिंदगी का कड़वा सच, कहा, 'संघर्ष के समय कोई नजदीक नहीं आता...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed