{"_id":"5f44f5258ebc3e6a856a3bfc","slug":"tv-actors-who-married-before-debut-on-tv-serials","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीवी के इन कलाकारों ने शादी के बाद किया था डेब्यू, करियर पर नहीं पड़ने दिया कोई असर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टीवी के इन कलाकारों ने शादी के बाद किया था डेब्यू, करियर पर नहीं पड़ने दिया कोई असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक दौर था जब कहा जाता था कि शादी के बाद ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों का करियर खत्म हो जाता है। समय बदला, लोगों की सोच भी बदली। आज के वक्त में ऐसे कई कलाकार हैं जिन्होंने शादी के बाद टीवी या फिल्मों में कदम रखा। तो आज हम आपको टीवी के ऐसे कलाकारों के बारे में बताते हैं जिन्होंने शादी के बाद छोटे पर्दे पर डेब्यू किया।
2 of 6
श्वेता तिवारी, राजा चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
टीवी की टॉप अभिनेत्रियों में से एक श्वेता तिवारी ने कम उम्र में शादी कर ली थी। श्वेता ने 1998 में टीवी अभिनेता राजा चौधरी से शादी की। साल 2000 में उन्होने बेटी पलक को जन्म दिया। शादी के एक साल बाद श्वेता ने छोटे पर्दे पर कदम रखा था। 2001 में बालाजी के सीरियल 'कसौटी जिंदगी से' उन्हें बड़ी पहचान मिली। बाद में श्वेता का राजा चौधरी से तलाक हो गया। 2013 में उन्होंने अभिनव कोहली से शादी की। तीन साल बाद श्वेता ने बेटे रेयांश को जन्म दिया।
3 of 6
पति के साथ परिधि शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री परिधि शर्मा ने 2010 में सीरियल 'तेरे मेरे सपने' से डेब्यू किया। इसके बाद 'जोधा अकबर' से परिधि ने धूम मचा दी। इंदौर में जन्मीं और पली-बढ़ीं परिधि ने साल 2009 में बिजनेसमैन तन्मय सक्सेना से अरेंज मैरिज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
तनाज ईरानी, बख्तियार ईरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
तनाज ईरानी सीरियल के साथ कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। 20 साल की उम्र में तनाज ने फरीद कुर्रम से शादी की हालांकि ये कपल ज्यादा दिन तक साथ नहीं रह सका। दोनों का तलाक हो गया। 2007 में तनाज ने अभिनेता बख्तियार ईरानी से शादी की।
विज्ञापन
5 of 6
हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान
- फोटो : सोशल मीडिया
टीवी का एक और जाना पहचाना चेहरा अभिनेता हितेन तेजवानी भी डेब्यू से पहले शादीशुदा थे। इंडस्ट्री में आने से पहले हितेन की पहली शादी हुई थी। पहली पत्नी को तलाक के बाद उन्होंने अभिनेत्री गौरी प्रधान से शादी की। हितेन और गौरी सीरियल 'कुटुंब' के सेट पर मिले थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।