बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहने वाली हस्तियों में से एक हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने विचार, कविता, तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। वह फैंस से जुड़े रहने के लिए ब्लॉग भी लिखते है। अमिताभ बच्चन एक बार फिर से अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में हैं।
अमिताभ बच्चन ने बताया जिंदगी का कड़वा सच, कहा, 'संघर्ष के समय कोई नजदीक नहीं आता...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी नए पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने जिदंगी के कड़वे सच को बताया है। बिग बी अक्सर ट्विटर पर अपनी कविता और तस्वीरें साझा करते रहते हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने जिंदगी के संघर्षों के बारे में बड़ी बात बोली है। उन्होंने कहा है कि संघर्ष के समय आपके पास कोई नहीं होता है।
अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, "जीवन का कड़वा सच........संघर्ष के समय कोई नजदीक नहीं आता, और......सफलता के बाद किसी को आमंत्रित नहीं करना पड़ता ! " सोशल मीडिया पर बिग बी का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया पर यूजर्स ट्वीट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
T 3638 -
"जीवन का कड़वा सच........संघर्ष के समय कोई नज़दीक नहीं आता, और......
सफलता के बाद किसी को आमंत्रित नहीं करना पड़ता ! " ~ Ef
सुप्रभात।🙏❤️🌹
अपने इस ट्वीट से पहले अमिताभ बच्चन ने एक और ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लोगों के जीवन में अंहकार और संस्कार के बीच का फर्क बताया था। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा था, अहंकार” और “संस्कार” में फर्क है “अहंकार” दूसरों को झुकाकर कर खुश होता है,“संस्कार” स्वयं झुककर खुश होता है..! उनके इस ट्वीट पर भी फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
T 3638 -
अहंकार” और “संस्कार” में फ़र्क़ है
“अहंकार” दूसरों को झुकाकर कर खुश होता है,
“संस्कार” स्वयं झुककर खुश होता है..! ~ Ef BB 🌹🙏
आपको बता दें कि पिछले महीने अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के सदस्य, बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। इस बारे में खुद अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर बताया था। जिसके बाद इन सभी का मुंबई के नानावती अस्पताल में इलाज चला। हालांकि अब पूरा बच्चन परिवार ठीक और सुरक्षित है।
पढ़ें: अरसे बाद इमरान हाशमी के चेहरे पर दिखेगी मुस्कान, वीडियो कॉल पर साइन की ये अतरंगी फिल्म