सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Death Case) के केस में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को मुख्य आरोपी माना जा रहा है। ऐसे में सीबीआई न सिर्फ रिया बल्कि उनके परिवार से भी पूछताछ कर चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुतााबिक सुशांत केस में सीबीआई को अपनी शुरुआती जांच में हत्या का कोई भी सबूत नहीं मिला है। वहीं मुंबई पुलिस ने भी अपनी शुरुआती जांच में इस केस को आत्महत्या ही बताया था। हालांकि इसके बाद भी एक बड़ा तबका रिया को ही सुशांत की मौत का जिम्मेदार मान रहा है। इस बीच रिया चक्रवर्ती के मीडिया को दिए इंटरव्यू के बाद कुछ सितारे अभिनेत्री के पक्ष में भी बात रखने लगे हैं और इस लिस्ट में नया नाम शामिल हुई है विद्या बालन (Vidya Balan) का।
सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर विद्या बालन ने किया ट्वीट, रिया चक्रवर्ती को लेकर कही ये बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके पैसे के गलत इस्तेमाल को लेकर सीबीआई रिया और उसके परिवार वालों के खिलाफ जांच कर रही है। इस केस में अभी तक सीबीआई कई लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। अभी तक की जांच में कोई भी पुख्ता सबूत रिया के खिलाफ नहीं मिला है लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स के एक बड़े तबके ने रिया को दोषी करार दे दिया है। ऐसे में विद्या बालन ने इस पर दुख जाहिर किया है।
दरअसल हाल ही में दक्षिण फिल्मों की अभिनेत्री लक्ष्मी मांचू ने रिया चक्रवर्ती को कथित तौर पर घेरे जाने को लेकर मीडिया पर निशाना साधा था। इसके बाद विद्या बालन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे प्यारे युवा सितारे सुशांत सिंह राजपूत की असमय मौत मीडिया सर्कस बन गया है। महिला होने के नाते, रिया के खिलाफ होने वाली घटिया बातों से मेरा दिल टूट जाता है। आइए एक नागरिक के संवैधानिक अधिकारों के लिए कुछ सम्मान दिखाएं और कानून को अपना काम करने दें।'
@LakshmiManchu pic.twitter.com/GnjPpsyoaq
याद दिला दें कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में मिला था। सुशांत की मौत से हर कोई हैरान रह गया था। इस मामले की शुरुआती जांच मुंबई पुलिस ने की थी और इसे आत्महत्या का मामला बताया था। मुंबई पुलिस ने अपनी कार्रवाई के दौरान करीब 56 लोगों के बयान दर्ज किए थे और इस पूरे मामले को नेपोटिज्म के नजरिये से देखा जा रहा था।
इस पूरे मामले में मोड़ तब आया जब दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने बिहार में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ संगीन आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी। एफआईआईर के बाद मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के बीच भी काफी खींचतान देखने को मिली थी। वहीं सीबीआई जांच की भी मांग तेज हो गई थी। इसके बाद आखिरकार कोर्ट ने सीबीआई को इस मामले की जांच के आदेश दिए। आज सीबीआई जांच का तेरहवां दिन है।