अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के मामले में सीबीआई पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है। रविवार (23 अगस्त) को जांच का तीसरा दिन था। सीबीआई ने डीआरडीओ गेस्ट हाउस में सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैटमेट और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी के अलावा बावर्ची नीरज से पूछताछ की। सीबीआई ने नीरज से चार घंटे से ज्यादा पूछताछ की। इस दौरान नीरज ने 14 जून को क्या-क्या हुआ था इस बारे में बताया है।
सुशांत सिंह राजपूत केस: CBI ने दिवंगत अभिनेता के कुक से की पूछताछ, बताया 14 जून को क्या-क्या हुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को उनके घर में मिला था। आत्महत्या करने से पहले उन्होंने नीरज से जूस बनाने के लिए बोला था। नीरज ने सीबीआई को आठ जून यानी रिया चक्रवर्ती के घर छोड़ने से लेकर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के दिन तक की पूरी कहानी बताई है। दरअसल आठ जून को ही सुशांत की गर्लफ्रेंड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने उनका घर छोड़ दिया था।
नीरज ने बताया कि आठ जून की सुबह रिया चक्रवर्ती ने उससे अपने कपड़े पैक करने को बोला था। नीरज ने बताया है कि रिया चक्रवर्ती के घर छोड़ने के बारे में उन्हें सात जून तक कुछ भी पता नहीं था। नीरज के अनुसार 13 जून की रात तक भी सुशांत सिंह राजपूत के चेहरे पर उन्हें कोई परेशानी नजर नहीं आई थी। यहां तक कि जब सुबह उन्होंने जूस मांगा, तब भी वह पूरी तरह सामान्य थे।
नीरज ने आगे बताया कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का कमरा जब देर तक बंद रहा और अंदर से कोई आवाज नहीं आई, तो उसे चिंता होने लगी थी। उसने सिद्धार्थ पिठानी को इसके बारे में बताया और वह ताला तोड़े जाने के पहले तक हर पांच दस मिनट में सुशांत के कमरे के दरवाजे पर दस्तक देते रहे थे। नीरज ने अपने बयान में वही बातें बताई जो उसने मुंबई पुलिस को बताई थीं।
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले को दो महीने से भी ज्यादा का समय बीत चुका है। बीते दिनों दिवंगत अभिनेता की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को जांच करने का आदेश दिए हैं। शनिवार को सीबीआई की टीम सुशांत सिंह राजपूत के घर, गेस्ट हाउस आदि जगह पहुंची और अपनी जांच को शुरू किया।
पढ़ें: मीना कुमारी की बायोपिक पर बवाल, बेटे ताजदार अमरोही ने इसलिए दी कानूनी कार्यवाही की चेतावनी