फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या सुशांत की फैन ने खरीदा अभिनेता के नाम से आसमान में तारा? खबर वायरल होने के बाद सामने आई ये सच्चाई

Mon, 06 Jul 2020 07:53 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 06 Jul 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput death fan purchase a star in space here know truth
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से फैंस उन्हें अलग अलग तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सुशांत को चांद, तारों और ग्रहों में काफी रुचि थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल होने लगा जिसमें दावा किया गया कि उनकी एक फैन ने आसमान में उनके नाम पर तारा खरीदा है। खबर वायरल होने के बाद खुद यूजर ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर इसकी सच्चाई बताई है। 

sushant singh rajput death fan purchase a star in space here know truth
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

रक्षा नाम की एक यूजर ने स्टार रजिस्ट्री का एक सर्टिफिकेट साझा करते हुए लिखा था कि 'सुशांत को हमेशा से तारों में रुचि थी इसलिए मुझे एक तारे को उनका नाम देना एकदम सही लगा। आप हमेशा सबसे तेज चमकते रहें।' 

sushant singh rajput death fan purchase a star in space here know truth
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

रक्षा के इस ट्वीट के बाद दावा किया गया कि सुशांत की फैन ने तारा खरीदकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। ट्वीट वायरल होने के बाद रक्षा ने इन खबरों का खंडन किया और लिखा कि 'मैं यहां यह साफ कर देना चाहती हूं कि मैंने कोई तारा नहीं खरीदा है। यह ऐसी संपत्ति नहीं है, जिसे खरीदा जा सके। सभी को मेरा आभार है। अपना प्यार दिखाने का मेरा एक तरीका भर था।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput death fan purchase a star in space here know truth
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत को विज्ञान और चांद सितारों में काफी रुचि थी। यही नहीं उन्होंने चांद पर प्रॉपर्टी भी खरीदी थी। सुशांत के पास एडवांस टेलिस्कोप था जिससे वो चांद और दूसरे ग्रहों को निहारते रहते थे। सुशांत के पिता ने इस बारे में बताया था, 'चांद से जमीन देखने के लिए उसने 55 लाख का टेलिस्कोप लिया था। वह उस टेलिस्कोप से अपना प्लॉट ही देखता रहता था।'

विज्ञापन
sushant singh rajput death fan purchase a star in space here know truth
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई स्थित घर पर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है लेकिन कहा जा रहा है कि वो कुछ समय से डिप्रेशन में थे जिसके चलते उन्होंने ये कदम उठाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed