अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। सुशांत के फैंस उनके पुराने वीडियो और तस्वीरों को लगातार सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक फोटो पत्रकार पर उस समय भड़क गईं जब उसने सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया।
सुशांत सिंह राजपूत के शव का वीडियो बनाने पर भड़की थीं दीपिका पादुकोण, अब फोटो जर्नलिस्ट ने दिया ये जवाब
इस फोटो पत्रकार का नाम विरल भियानी है। दरअसल विरल भियानी ने बीते दिनों अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार का वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा किया। इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत के शव को अंतिम संस्कार की जगह पर ले जाते हुए दिखाया गया था। इस वीडियो के साथ विरल ने ऐसा पोस्ट लिखा जिसको पढ़कर दीपिका पादुकोण भड़क गईं।
विरल भियानी सुशांत सिंह राजपूत के शव के वीडियो के पोस्ट में लिखा था, 'मेरे द्वारा ली गईं और पोस्ट की गई फोटो और वीडियो को मेरी अनुमति के बिना कई भी इस्तेमाल न करें।' इस पोस्ट पर दीपिका पादुकोण ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा था, 'ठीक है, लेकिन क्या यह सही है कि आपने यह वीडियो लिया। इसे पोस्ट भी किया, वह भी सुशांत के परिवार की अनुमति के बिना।' दीपिका पादुकोण के इस कमेंट पर अब फोटो जर्नलिस्ट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विरल भियानी ने इस मामले में अपनी बात रखते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट किए। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'आप अपनी पार्टी के लिए लोगों को बुलाते हैं, लेकिन तब क्या जब वही व्यक्ति मर जाता है? यह एक मतलबी इंडस्ट्री है, मैंने बहुत से अंतिम संस्कार देखे हैं और वहीं एक रजा मुराद या अशोक पंडित है जो हमेशा सम्मान देने के लिए आते हैं।'
If you call people for your party they turn up for drinks but when the same person dies? This is a mean industry, I have covered so many funerals and it is always a Raza Murad or Ashoke Pandit who come to pay respect 🙏 @KanganaTeam @deepikapadukone Instagram cannot be monetized but said that to monetize ona funeral would be cheap. Do you think I covered #basuchatterjee recent funeral to make money? @KanganaTeam @deepikapadukone pic.twitter.com/olNrXQLQaO
विरल ने आगे लिखा, 'बहुत सारे टीवी चैनल और मीडिया हाउस अंतिम संस्कार का लाइव कवरेज कर रहे थे और उनमें से कोई भी किसी भी दिशा- निर्देश का पालन नहीं कर रहा था, लेकिन आखिरी दिनों में पत्रकारों पर भड़कते हैं।' इसके बाद अपने आखिरी ट्वीट में विरल ने लिखा, 'मैं हमेशा आलोचना और नकारात्मकता के लिए तैयार रहता हूं क्योंकि यह सब मेरी मदद करते हैं। मैं अकेले ही अपना सोशल मीडिया संभाल रहा हूं इसलिए मैं बहुत सारी गलतियां करता हूं लेकिन जब मैं गलत हूं तो मेरे फॉलोअर्स हमेशा मुझे सही करते हैं और हां मेरी पोस्ट अजीब हैं। हमेशा ध्यान खींचते हैं लेकिन मैं ऐसा नहीं हूं।'
A lot of tv channels and media houses were doing live coverage of the funeral and none of them were following any guidelines but at the end of the days the paps are slammed @deepikapadukone @KanganaTeam I'm always open to criticism and and negativity as it all helps me. I'm alone handling my social media so I make a lot of mistakes but my followers always correct me when I'm wrong and yes my posts are weird and always "attention seeking" but I'm not.
पढ़ें: न्यूजीलैंड के सिनेमाघरों के भी खुले दरवाजे, अजय देवगन की यह फिल्म हुई सबसे पहले रिलीज