सब्सक्राइब करें

सुशांत के सुसाइड के बाद यूं ही नहीं छिड़ी नेपोटिज्म पर बहस, पिछले कुछ सालों में धड़ाधड़ लॉन्च हुए ये स्टार किड्स

एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 24 Jun 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput death nepotism allegations these star kids debuted last few years
बीते कुछ सालों में लॉन्च हुए ये स्टार किड्स - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड के कई सितारे निशाने पर हैं। सुशांत के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि नेपोटिज्म और गुटबाजी के चलते अभिनेता ने आत्महत्या कर ली। बॉलीवुड के गलियारों में इनसाइडर और आउटसाइडर को लेकर चर्चा चल पड़ी है। पिछले कुछ सालों पर नजर डालें तो स्टार किड्स की लंबी लिस्ट नजर आती है जिन्होंने बॉलीवुड में दस्तक दी है। इनमें से कुछ सफल रहे तो वहीं कई जल्द ही गायब हो गए। तो चलिए हम आपको ऐसे स्टार किड्स के बारे में बताते हैं जो बीते कुछ सालों में लॉन्च किए गए।

Trending Videos
sushant singh rajput death nepotism allegations these star kids debuted last few years
सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी
आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे सूरज पंचोली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 में फिल्म 'हीरो' से की थी। फिल्म में सूरज पंचोली के साथ सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी की मुख्य भूमिका में थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसके बाद ना तो सूरज ही चल पाए और ना ही अथिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput death nepotism allegations these star kids debuted last few years
सनी देओल, करण देओल - फोटो : सोशल मीडिया

करण देओल
2019 में सनी देओल के बेटे करण देओल ने फिल्म 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म को क्रिटिक्स के साथ साथ दर्शकों ने भी नकार दिया। इसके बाद करण किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए हैं।

sushant singh rajput death nepotism allegations these star kids debuted last few years
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राण

जान्हवी कपूर
बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर ने फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म में जान्हवी के काम को लोगों ने पसंद किया। फिल्म के अलावा जान्हवी कई इवेंट्स और कार्यक्रमों में भी सक्रिय रहती हैं। वो बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार किड्स में से हैं।

विज्ञापन
sushant singh rajput death nepotism allegations these star kids debuted last few years
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा अली खान
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू किया। सारा के अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा। इसके अलावा वो 'सिम्बा' और 'लव आज कल' में भी नजर आ चुकी हैं। सारा की आने वाली फिल्म 'कुली नंबर वन' और 'अतरंगी रे' है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed