फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर परिवार का आया था बयान, अब रणवीर शौरी ने कही ये बात

Mon, 29 Jun 2020 03:55 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 29 Jun 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput death now ranvir shorey talks about rumours
रणवीर शौरी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके अचानक निधन पर किसी के लिए भी यकीन कर पाना मुश्किल है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के 13 दिन बाद परिवार का आधिकारिक बयान आया था जिस पर अभिनेता रणवीर शौरी ने ट्वीट किया है।

sushant singh rajput death now ranvir shorey talks about rumours
रणवीर शौरी - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत के निधन के बाद नेपोटिज्म से लेकर बॉलीवुड में गुटबाजी तक कई बातें चल पड़ी हैं। साथ ही सुशांत के डिप्रेशन और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं। अब परिवार के बयान के बाद रणवीर शौरी ने कहा है कि उम्मीद है सोशल मीडिया पर चल रही बातों पर रोक लगेगी। 

sushant singh rajput death now ranvir shorey talks about rumours
रणवीर शौरी - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर शौरी ने लिखा कि 'सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के बयान के बाद सोशल मीडिया पर कोई अफवाह नहीं उड़नी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि उनके दुखी प्रशंसकों को शांति मिलेगी और वो शांत रहेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput death now ranvir shorey talks about rumours
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले सुशांत के परिवार ने अपने बयान में कहा कि 'आपके लिए सुशांत सिंह राजपूत और लेकिन हमारे लिए गुलशन। खुला दिल, बातूनी और तेज दिमाग। हर चीज के लिए जिज्ञासु, हर बात को लेकर उत्सुक रहने वाला। बड़े सपने देखना और उन्हें सच कर दिखाना उसका शौक था। मुस्कुराता तो खिल उठता, परिवार के बड़ों का गौरव और बच्चों के लिए प्रेरणा। एक दूरबीन हमेशा साथ रखता, शनि ग्रह के छल्लों को निहारने का शौक जो था। हमें ये मानने में बरसों लगेंगे कि उसकी हंसी कभी हमारे कानों में नहीं गूंजेगी।'

विज्ञापन
sushant singh rajput death now ranvir shorey talks about rumours
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

परिवार ने अपने बयान में आगे कहा कि 'वो अपने प्रशंसकों से बेहद पार करता था। आप सबने हमारे गुलशन पर जो असीम प्रेम बरसाया है उसके लिए हम मन से कृतज हैं। अब जब वो हमारे साथ नहीं हैं, उसके स्मृति को संजोने के लिए हमने सुशांत सिंह राजपूत फाउंडेशन की स्थापना की है। उद्देश्य सुशांत के पसंदीदा क्षेत्र जैसे कि सिनेमा, विज्ञान और खेल में उभरती प्रतिभाओं को समर्थन प्रोत्साहन देना है।'

सारा अली खान से लेकर जाह्नवी कपूर तक, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं ये स्टार किड्स
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed