फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्ट 2: सुशांत की आत्मा से बात करने का दावा, अभिनेता ने कहा- 'निधन से पहले शख्स से हुई थी बहस'

Sun, 19 Jul 2020 10:32 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 19 Jul 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Paranormal Expert steve huff Releases Part 2 Conversation
सुशांत सिंह राजपूत, स्टीव हफ - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म और गुटबाजी को लेकर बहस छिड़ी हुई है। कई हस्तियों और यूजर्स का कहना है कि सुशांत के लिए ऐसी परिस्थितियां बना दी गईं कि वो आत्महत्या करने को मजबूर हुए। मामले में पुलिस की जांच चल रही है। पुलिस की रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर सुशांत ने सुसाइड क्यों किया। इस बीच पैरानॉर्मल एक्सपर्ट स्टीव हफ का वीडियो वायरल हो रहा है। स्टीव का दावा है कि उन्होंने सुशांत की आत्मा से बात की है। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपना पहला वीडियो रिलीज किया था। अब इस सेशन का दूसरा हिस्सा आया है।

Sushant Singh Rajput Death Paranormal Expert steve huff Releases Part 2 Conversation
स्टीव हफ, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

स्टीव हफ एक मशीन के जरिए आत्माओं से संपर्क करने का दावा करते हैं। उनका कहना है कि उन्होंने सुशांत की आत्मा से कई सवाल पूछे। स्टीव जब सवाल पूछते हैं तो जवाब में मशीन से आवाज आती है। स्टीव पूछते हैं कि 'आपकी मौत से पहले क्या हुआ था?' इसके जवाब में मशीन से आवाज आती है, 'एक शख्स से बहुत बहस हुई थी।'

Sushant Singh Rajput Death Paranormal Expert steve huff Releases Part 2 Conversation
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
स्टीव आगे पूछते हैं, 'क्या किसी ने आपकी हत्या की है?' जवाब में आवाज आती है, 'वो कील खरीदकर लाए थे।' साथ ही स्टीव ने दावा किया कि सुशांत ने कहा कि वो जहां हैं बहुत अच्छे हैं और उनके पास एंजेल की तरह पंख है। स्टीव बताते हैं कि सुशांत के साथ एक और शख्स भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Paranormal Expert steve huff Releases Part 2 Conversation
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

स्टीव जब कहते हैं कि 'आपने कहा कि किसी के साथ बहुत बहस हुई, तो फिर क्या हुआ?' मशीन से जवाब आता है कि 'अब सब खत्म हो चुका है।' स्टीव ने आगे कहा, 'मेरे पहले वीडियो को लाखों लोगों ने देखा। वो आपको सुनना चाहते हैं।' इस पर जवाब आता है कि 'मैं केवल आपको जवाब देना चाहता हूं।'

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Paranormal Expert steve huff Releases Part 2 Conversation
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

स्टीव ने पहला सेशन 13 जुलाई को किया था। यूट्यूब पर साझा किए वीडियो में स्टीव सुशांत का नाम लेकर पूछ रहे हैं कि 'आपको याद है कि आपकी मौत कैसे हुई?' स्टीव के सवाल पूछते ही मशीन से अंग्रेजी में आवाज आती है, 'यहां रोशनी है हफ, उन से कहो मुझे रोशनी मिल गई है। अब यह रोशनी धीमी हो रही है। वे तुम्हें देख रहे हैं। मैं सच में गॉड से मिलना चाहता था। आप जानते हैं मैं उनसे क्या कहना चाहता हूं। उसकी आत्मा ठीक है और वह स्वर्ग में है।' बता दें कि स्टीव 10 साल से आत्माओं से बात करने का दावा करते आए हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed