सब्सक्राइब करें

करण जौहर के शो में सुशांत के अभिनय को लेकर कृति सेनन ने कही थी ये बात, पुराना वीडियो आया सामने

एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 22 Jun 2020 08:20 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Demise When Kriti Sanon Ranked Late Actor Throwback Video
कृति सेनन, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत परिवार और दोस्तों के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। सुशांत के जाने से फिल्म इंडस्ट्री ने एक प्रतिभाशाली अभिनेता खो दिया है। सुशांत के निधन के बाद से लगातार उनके पुराने वीडियोज वायरल हो रहे हैं। अब कृति सेनन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो सुशांत के अभिनय को रैंक देती नजर आ रही हैं।

Trending Videos
Sushant Singh Rajput Demise When Kriti Sanon Ranked Late Actor Throwback Video
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल वीडियो पिछले साल का है जब कृति सेनन और कार्तिक आर्यन चैट शो कॉफी विद करण में पहुंचे थे। इस दौरान रैपिड फायर राउंड के दौरान करण जौहर कई अभिनेताओं का नाम लेते हैं और उनके अभिनय क्षमता के हिसाब से रैंक करने के लिए कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Demise When Kriti Sanon Ranked Late Actor Throwback Video
कृति सेनन, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर जिन अभिनेताओं का नाम लेते हैं उनमें कार्तिक आर्यन, सुशांत सिंह राजपूत, आयुष्मान खुराना, टाइगर श्रॉफ और वरुण धवन होते हैं। कृति सेनन ने इस दौरान सबसे पहला नाम सुशांत का लिया। उसके बाद वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ को रैंक में रखती हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

She took Sushant’s name first 😍 @prushtijanani 🌈 . . . . . . . . . . . . . . . #meme #indianmeme #indianmemesdaily #hehe #corona #coronamemes #selfquarantine #selfquarantined #quarantine #behome #stayhome #staysafe #besafe #indiafightscorona #weareinthistogether #memes #21dayslockdown #lockdown #lockdown2020 #lockdownindia #bollywood #bollywoodhot #bollywoodactresses #bollywoodstyle #bollywoodsong #bollywoodbeauty #bollywoodupdates #bollywoodcelebrity

A post shared by Prushti Janani (@prushtijanani) on

Sushant Singh Rajput Demise When Kriti Sanon Ranked Late Actor Throwback Video
कृति सेनन, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सुशांत और कृति ने फिल्म 'राब्ता' में साथ काम किया था। उस वक्त दोनों के अफेयर की खबरें भी आई थीं हालांकि दोनों में से किसी ने इस पर कभी खुलकर बात नहीं की। सुशांत के निधन के बाद कृति उनके अंतिम संस्कार में भी पहुंची थीं।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Demise When Kriti Sanon Ranked Late Actor Throwback Video
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

बहरहाल कृति का ये वीडियो देख सुशांत के प्रशंसक काफी भावुक हो गए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'वह सुशांत के टैलेंट को जानती थीं कि किस तरह वह काम को लेकर मेहनती था।' एक अन्य यूजर लिखते हैं कि 'कृति और श्रद्धा दोनों का पसंदीदा सुशांत था।' 

कैसे खलनायक होकर भी हीरो पर भारी पड़ते थे अमरीश पुरी, ये 10 किरदार देखकर हो जाएगा यकीन
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed