फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूरज पंचोली से नाम जुड़ने पर सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन के परिवार का आया बयान, कहा- 'आप सब हमारा दर्द समझेंगे..'

Mon, 06 Jul 2020 09:02 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 06 Jul 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput ex manager disha salian family reaction after her name connect with Sooraj Pancholi
दिशा सालियन, सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से कुछ दिन पहले ही उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियन की भी मौत हो गई थी। दिशा सालियन की मौत 12वीं मंजिल से गिरने से हुई थी। हालांकि कुछ लोगों ने उनकी मौत को भी आत्महत्या बताया था। दिशा सालियन की मौत के ठीक कुछ दिनों बाद सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली थी। ऐसे में अब अभिनेता और उनकी पूर्व मैनेजर की मौत को बहुत से लोग एक-दूसरे से जोड़कर देख रहे हैं। जिसको लेकर दिशा सालियन के परिवारवालों ने बयान जारी किया है। 

Sushant Singh Rajput ex manager disha salian family reaction after her name connect with Sooraj Pancholi
दिशा सालियन - फोटो : सोशल मीडिया

बीते कुछ दिनों दिशा सालियन को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें भी चल रही हैं कि उनका अभिनेता सूरज पंचोली के साथ अफेयर था। जिसको लेकर उनके परिवार वाले काफी परेशान है। इसलिए उन्होंने एक खुला पत्र लिखकर बयान जारी किया है। इस खुले पत्र को अभिनेता वरुण शर्मा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। दिशा सालियन के परिवार ने अपने बयान में कहा है, ''जो कोई भी इसे पढ़ रहा है, वह निजी तौर पर दिशा के परिचित हो भी सकते हैं और नहीं भी, लेकिन हम सब में एक बात सामान्य है कि हम सब इंसान हैं। इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि आप सब हमारा दर्द समझेंगे। 


Sushant Singh Rajput ex manager disha salian family reaction after her name connect with Sooraj Pancholi
दिशा सालियन - फोटो : सोशल मीडिया

दिशा सालियन के परिवार ने अपने बयान में आगे लिखा, 'हमने ऐसे शख्स को खोया है, जिसे हम प्यार करते थे। यह क्षति काफी गहरी है। हमें उसकी मौत का गम अभी भी भुला नहीं पा रहे हैं, लेकिन जिस बात से अधिक दुख हो रहा है, वह हैं अनावश्यक अफवाहें, साजिश की बातें और अनुमान। यह न सिर्फ फर्जी हैं, बल्कि हमारे माता-पिता और रिश्तेदारों को परेशान कर रहे हैं। जो पहले से बहुत दुखी हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput ex manager disha salian family reaction after her name connect with Sooraj Pancholi
दिशा सालियन - फोटो : सोशल मीडिया

अफवाह फैलाने वालों को लेकर दिशा सालियन के परिवारवालों ने बयान में आगे लिखा, 'हमारा आप सभी से यही निवेदन है कि कृपया, ऐसी अफवाहों रोकने में हमारी मदद करें। कुछ लोग इतने असंवेदनशील हो गए हैं कि किसी की मौत का फायदा उठाकर अपने फायजे के लिए फर्जी खबरें फैला रहे हैं। दिशा किसी की बेटी, बहन और दोस्त थी। आपके घर में कोई होगा जो इस तरह अपकी जिंदगी को पूरा करता होगा। उनकी तरफ देखिए और बताइए, अगर उनके साथ ऐसा होगा तो आपको कैसा लगेगा। कृपया, उन्हें शांति से रहने दीजिए, दयालु बनें। '
 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput ex manager disha salian family reaction after her name connect with Sooraj Pancholi
सूरज पंचोली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

सोशल मीडिया पर दिशा सालियन के परिवार का बयान वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि दिशा सालियन की नौ जून को मलाड में उनके दोस्त के घर पर 12वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गयी थी। पुलिस ने एक्सीडेंटल मौत की रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद सोशल मीडिया में दिशा सालियन का बहुत से लोग अलग-अलग तरह से नाम जोड़ रहे हैं। यहां तक की उनका नाम अभिनेता सूरज पंचोली से भी जोड़ा जा रहा है। 

पढ़ें: एशा देओल के मां वैष्णो देवी सीरियल में काम करने की खबर की ये है सच्चाई, पढ़िए क्या है पूरा मामला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed