{"_id":"5f42c1a08ebc3ea9cb3ff3a6","slug":"sushant-singh-rajput-family-lawyer-vikas-singh-says-sandip-ssingh-saw-an-opportunity-and-took-the-charge","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत के पारिवारिक वकील ने खारिज किया संदीप सिंह का दावा, बोले- 'उसने मौका देख सब अपने हाथ में ले लिया'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत के पारिवारिक वकील ने खारिज किया संदीप सिंह का दावा, बोले- 'उसने मौका देख सब अपने हाथ में ले लिया'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 24 Aug 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
विकास सिंह, सुशांत सिंह राजपूत और संदीप सिंह
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच में जुटी सीबीआई रविवार को भी एक्शन मोड में नजर आई। सीबीआई ने सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज सिंह और हेल्पर दीपेश से फिर पूछताछ की। सीबीआई ने तीनों से 13-14 जून की घटना के बारे में सवाल पूछे। रिपोर्ट्स के मुताबिक बातचीत में बड़ी बात ये सामने आई कि तीनों के बयान विरोधाभासी रहे। इस बीच सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने फिल्म निर्माता और अभिनेता के दोस्त संदीप सिंह पर बयान देकर खलबली मचा दी।
2 of 6
सुशांत सिंह राजपूत और संदीप सिंह
- फोटो : Social Media
एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में विकास सिंह ने कहा कि सुशांत के परिवार में कोई भी संदीप सिंह को नहीं जानता। वो पता नहीं कैसे अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाने आ गया। विकास सिंह ने कहा, 'ऐसा लगता है कि सुशांत की बहन मीतू सिंह इस घटना से टूट गई होंगी और उन्हें ऐसा देखकर संदीप सिंह को मौका मिल गया होगा।'
3 of 6
संदीप सिंह, अंकित लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
विकास सिंह ने आगे कहा, 'सुशांत का शव देखकर मीतू बहुत परेशान हो गई थीं और वो कमरे में लेटने चली गईं। संदीप ये देखकर मौके का फायदा उठाया और सब कुछ अपने हाथों में लिया। परिवार में कोई भी उसे नहीं जानता, वह वहां कैसे आया। अचानक उसने कैसे सब कुछ संभाल लिया। परिवार के आने तक सिद्धार्थ पिठानी को सब कुछ संभालना चाहिए था लेकिन वह कहीं नहीं दिखे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
संदीप सिंह, अंकित लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
इससे पहले कूपर हॉस्पिटल में मौजूद सुरजीत सिंह राठौर नाम के शख्स ने बताया कि था पोस्टमार्टम के दौरान अस्पताल में संदीप सिंह का व्यवहार काफी संदिग्ध लग रहा था। राठौर ने बताया था, 'वह (संदीप सिंह) एक बड़ी एम्बुलेंस के साथ आया था, जिसमें सुशांत का शव लाया गया था। फिर एक और पुलिस अधिकारी आया, और दस्तावेजीकरण शुरू हुआ। तीन बजे सुशांत का अंतिम संस्कार होना था, न जाने संदीप ने उस अधिकारी से क्या कहा था।'
विज्ञापन
5 of 6
संदीप सिंह, अंकित लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
सुरजीत ने आगे कहा था, 'मैं तो कहूंगा कि वह (संदीप) कातिल है। इस केस को वह हैंडल कर रहा है। संदीप ने मुंबई पुलिस से कहकर मुझे कूपर हॉस्पिटल से बाहर करवाया था। वह एम्बुलेंस में सुशांत का शव लेकर अस्पताल गया था और उसने पुलिस ऑफिसर्स को थम्स अप का साइन भी दिखाया था। संदीप ने मुझसे बुरी तरह से बात की। यहां तक कि सुशांत शव लेने के लिए संदीप ने कागजात पर हस्ताक्षर भी नहीं किया था, एक और लड़का था जिसने हस्ताक्षर किए और बीएमसी को एक पत्र दिया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।