दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के असमय हुए निधन ने सभी को झकझोर कर रख दिया। सुशांत मामले की जांच फिलहाल सीबीआई को सौंपी गई है। सुशांत के मामले में बॉलीवुड इंडस्ट्री से ज्यादा किसी ने कुछ भी नहीं कहा है अब तक। लेकिन शुरुआत से ही इस मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत आगे रहीं और अलग अलग लोगों पर निशाना साधती रहीं। लेकिन अब सुशांत के वकील विकास सिंह ने कंगना रनौत पर ही आरोप लगाए हैं।
सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने साधा कंगना रनौत पर निशाना, कहा- 'वो अपना एजेंडा चला रही हैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना ने ही शुरुआत में सबसे पहले सुशांत की डिप्रेशन वाली थ्योरी को गलत करार दिया था। उन्होंने हमेशा से ही मामले की सही ढंग से जांच करने की बात कही है। लेकिन अब सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कंगना पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि कंगना इस मामले से अपना एजेंडा चला रही हैं और उन लोगों पर निशाना साध रही हैं जिनसे उन्हें व्यक्तिगत समस्या है।
एक न्यूज चैनल से बात करते हुए सुशांत के पिता केके सिंह के वकील ने कहा, 'कंगना अपना एजेंडा चला रही हैं। वह उन लोगों पर हमला कर रही हैं, जिसके साथ उनकी व्यक्तिगत समस्या है। वह अपना हिसाब चुकाना चाहती हैं। ऐसा लगता है कंगना अपनी ही धुन में हैं। वहीं, सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली द्वारा की गई एफआईआर में कंगना के किसी भी दावे को शामिल नहीं किया गया है।'
हालांकि विकास सिंह ने इस दौरान कंगना के कुछ दावों को सही भी ठहराया। उन्होंने कहा कि, 'कंगना द्वारा उठाए गए कुछ मुद्दे सही हैं। हर कोई जानता है कि फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म होता है। सुशांत ने भी भेदभाव झेला था। लेकिन केवल नेपोटिज्म के एंगल से ही इस केस की जांच हो, ऐसा नहीं होना चाहिए। मुख्य मुद्दा है कि किस तरह से रिया चक्रवर्ती और उनके गैंग ने सुशांत का शोषण कर उसे खत्म कर दिया।
गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। शुरुआत में इस मामले को आत्महत्या का मामला करार दिया। लेकिन सुशांत के फैंस, उनके करीबियों और उनके परिवार ने इस बात को कभी नहीं माना। जिसके बाद अब मामले की जांच सीबीआई के हाथों में सौंपी गई है। तो वहीं सीबीआई ने भी मामले की जांच करना शुरू कर दी है।
पढ़ें: गजराज राव ने दिखाया अपना एक और हुनर, इस टीवी शो का प्रोमो शूट करके बने निर्देशक