दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के 40 दिन बीत जाने के बाद उनके पिता केके सिंह ने पटना में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। सुशांत के पिता ने एफआईआर में रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद से ही इस मामले ने एक नया मोड़ ले लिया था। हालांकि सुशांत के पिता ने अब तक मीडिया से कोई बात नहीं की थी। अब तक केवल उनके वकील विकास सिंह ही उनका पक्ष हर जगह रख रहे थे। वहीं अब हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह मीडिया से मुखातिब हुए हैं।
रिया चक्रवर्ती पर FIR दर्ज करवाने के बाद पहली बार बोले सुशांत के पिता, कहा- 'अब मुजरिम भाग रहे हैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करेत हुए कहा, '25 फरवरी को मैंने बांद्रा पुलिस को आगाह किया था कि मेरे बेटे की जान को खतरा है, 14 जून को जब मेरे बेटे की जान चली गई तो हमने 25 फरवरी में नामित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा परन्तु 40 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।'
25 फरवरी को मैंने बांद्रा पुलिस को आगाह किया था कि मेरे बेटे की जान को खतरा है, 14 जून को जब मेरे बेटे की जान चली गई तो हमने 25 फरवरी में नामित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा परन्तु 40 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई :सुशांत सिंह राजपूत के पिता pic.twitter.com/zHOjV4vRkR
आगे सुशांत के पिता ने पटना पुलिस की कार्रवाई के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'इसके बाद मैंने पटना जाकर थाने में FIR दर्ज की। पटना पुलिस तुरंत एक्शन में आई। परंतु मुजरिम अब भाग रहे हैं, हम सभी को चाहिए कि पटना पुलिस की मदद करें।'
इसके बाद मैंने पटना जाकर थाने में FIR दर्ज की। पटना पुलिस तुरंत एक्शन में आई। परंतु मुजरिम अब भाग रहे हैं, हम सभी को चाहिए कि पटना पुलिस की मदद करें :सुशांत सिंह राजपूत के पिता https://t.co/LuzyJ7Zkm1
दरअसल बिहार पुलिस की ओर से आरोप लगाया गया है कि मुंबई पुलिस ने पटना पुलिस के पुलिस अधीक्षक (SP) विनय तिवारी को 'जबरदस्ती क्वारंटाइन' कर दिया है। जिसके बाद सुशांत के पिता का ये बयान सामने आया है। साथ ही लगातार कहा जा रहा है कि मुंबई पुलिस बिहार पुलिस की मामले की जांच में कोई मदद नहीं कर रही है।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून को हुआ था। जिसके बाद से ही मुंबई पुलिस मामले की जांच में लगी हुई थी। लेकिन उनकी जांच में अब तक कुछ भी सामने नहीं आ पाया था। जिसके बाद सुशांत के पिता केक सिंह ने बिहार में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके पिता के ऊपर एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसके बाद से ही अब बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस के बीच घमासान देखने को मिल रहा है।
पढ़ें: सामने आए सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैटमेट सैमुअल, सिद्धार्थ पिठानी और रिया चक्रवर्ती के बारे में किया ये खुलासा