बॉलीवुड के सितारे फिल्मों के साथ अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। आम लोगों की तरह इनकी जिदंगी में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलते रहते हैं। ऐसे कई सितारें है जो अपनी जिदंगी में एक- दूसरे को तलाक देने की वजह से चर्चा में रह चुके हैं। कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने शादी के थोड़े समय बाद ही एक- दूसरे से तलाक लेने का फैसला कर लिया, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो लंबे वक्त तक एक दूसरे के साथ रहे और फिर अलग हो गए। आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताते हैं जिन्होंने लंबे समय बाद एक-दूसरे से लिया तलाक...
इन बॉलीवुड स्टार्स के तलाक ने सबको किया हैरान, अरबाज और मलाइका रहे सबसे ज्यादा चर्चा में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान
अभिनेता अरबाज खान का जन्मदिन चार अगस्त को होता है। अरबाज खान की पत्नी बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मलाइका अरोड़ा थीं। इन दोनों ने करीब 18 साल साथ रहने के बाद एक-दूसरे से तलाक ले लिया। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का एक बेटा अरहान खान है। तलाक के बाद अरहान, मलाइका के साथ ही रहते हैं हालांकि वह पिता अरबाज के साथ कई बार देखे जाते हैं।
अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया
यह भी बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में से एक थे। अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने साल 2018 में एक- दूसरे से तलाक ले लिया था। इन दोनों की दो बेटियां भी हैं। तलाक के बाद से अर्जुन रामपाल की दोनों बेटियां मेहर के पास ही रहती हैं। अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने साल 1998 में शादी की थी।
दीया मिर्जा और साहिल सांगा
बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने साल 2014 में साहिल सांगा से शादी की थी। शादी के पांच साल बाद उन्होंने पिछले साल एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया था। दीया मिर्जा ने अपने तलाक की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की थी।
फरहान अख्तर और अधुना
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और गायक फरहान अख्तर ने भी लंबे रिश्ते के बाद अपनी पत्नी अधुना से साल 2017 में तलाक ले लिया था। इन दोनों ने साल 2000 में शादी की थी, आपसी मतभेद के कारण इन दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था। फरहान और अधुना की दो बेटियां शाक्या और अकीरा हैं।