सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या का मामला इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। सुशांत के पिता केके सिंह ने जब से अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर एफआईआर दर्ज करवाी है तभी ये मामला काफी चर्चाओं में आ गया है। अब हर कोई इस मामले की गहराई से जांच चाहता है। इसी बीच सुशांत की एक दोस्त स्मिता ने एक चैनल को दिए साक्षात्कार में बताया था कि सुशांत का एक फ्लैटमेट और था जिसका नाम सैमुअल हॉकिप (Samuel Haokip) है। तभी से सैमुअल को ढूंढा जाने लगा।
सामने आए सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैटमेट सैमुअल, सिद्धार्थ पिठानी और रिया चक्रवर्ती के बारे में किया ये खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत के फैंस सोशल मीडिया पर सैमुएल को खोजने लगे थे। सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें आने लगी थीं कि सैमुअल कहीं गायब हो गए हैं। यहां तक कि उनकी मौत की खबरें भी सोशल मीडिया पर खूब आईं। लेकिन इन सब खबरों को विराम लगाया है खुद सैमुअल ने। हाल ही में सैमुअल सोशल मीडिया पर लाइव आए। इस दौरान उन्होंने रिया और सिद्धार्थ पिठानी के बारे में भी अहम जानकारी दी।
सैमुअल अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए लाइव आए थे। इस दौरान सुशांत के कई फैंस ने उनसे सवाल किए। सुशांत के फैंस ने उनसे सुशांत, रिया और सिद्दार्थ पिठानी के बारे में कई बातें पूछीं। जिनका जवाब सैमुअल ने दिया। सैमुअल ने इस दौरान सुशांत के फैंस को बताया कि वो ठीक हैं। उन्होंने सिद्धार्थ पिठानी, रिया चक्रवर्ती के बाके में बात करते हुए बताया कि वो अच्छे दोस्त थे। सैमुअल ने कहा- 'वो मुझसे ज्यादा अच्छे दोस्त रिया के थे। मेरा मतलब है वो रिया से ज्यादा क्लोज थे'।
As per Samuel haokip ,
Sidhharth pithani was Better friend of Rhea than him !!!!!
& Yeah Samuel haokip is alive #IndiaScreamsCBI4SSR pic.twitter.com/WZqZlL8myQ
इसके अलावा सैमुअल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी भी साझा की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि, 'हैलो सभी को, सबसे पहले तो सपोर्ट करने के लिए थैंक्यू। मैं ठीक हूं और हां जिंदा हूं। मेरा अकाउंट कोई दूसरा नहीं यूज कर रहा है, सुशांत को इस तरह सपोर्ट करने पर मैं दिल से आपका शुक्रगुजार हूं।'
गौरतलब है कि सुशांत के निधन के बाद से सैमुअल की खोज की जा रही थी। सैमुअल का इस मामले में अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। हालांकि वो सुशांत के कई अनदेखे वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। सुशांत के निधन के बाद से ही सैमुअल उनके साथ के कई वीडियो और कई तस्वीरें साझा करते रहते हैं। बतादें कि सुशांत 14 जून को अपने मुंबई के बांद्र स्थित घर में मृत पाए गए ते। उनकी मौत के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।
पढ़ें: रक्षाबंधन पर सुशांत सिंह राजपूत की बहनों के लिए भावुक हुए खेसारी लाल यादव, कहा- 'बहन, पूरा देश आपके साथ है'