बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को अभी कुछ ही दिन बीते हैं। सुशांत के निधन के बाद से ही उनके फैंस लगातार सुशांत के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। पुलिस इस मामले की जांच में भी जुटी हुई है। लेकिन अब तक मामले को लेकर कोई खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि अब तक सुशांत के परिवार की तरफ से इस मामले को लेकर कोई खास प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। लेकिन अब हाल ही में सुशांत के पिता का एक ट्विटर अकाउंट सामने आया है जिसके जरिए वो अपने बेटे के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं।
क्या ट्विटर के जरिए इंसाफ मांग रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत के पिता? सलमान खान और करण जौहर पर भी साधा निशाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में केके सिंह नाम से एक ट्विटर अकाउंट सामने आया है। ये ट्विटर अकाउंट सुशांत सिंह राजपूत के पिता का बताया जा रहा है। इस ट्विटर अकाउंट से कुछ ट्वीट किए गए हैं। जो काफी वायरल हो रहे हैं। इन ट्वीट्स के जरिए सुशांत सिंह राजपूत के लिए इंसाफ की मांग की गई है। साथ ही साथ मामले को लेकर सीबीआई जांच की मांग भी की गई है।
इस अकाउंट से एक ट्वीट जो सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है उसमें लिखा गया है, 'मेरा बेटा सुशांत सिंह राजपूत बहुत बहादुर था। मुझे मालूम है वो कभी आत्महत्या नहीं कर सकता। उसकी हत्या करके आत्महत्या साबित करने की कोशिश की जा रही है। मैं निवेदन करता हूं कि पूरे मामले की CBI जांच होनी चाहिए।' इसके अलावा अन्य ट्वीट्स में बॉलीवुड के कुछ लोगों को भी आड़े हाथों लिया गया है।
मेरा बेटा सुशांत सिंह राजपूत बहुत बहादुर था।
सलमान खान की अगली मूवी "Kabhi Eid Kabhi Diwali" आ रही है, क्या आप इसका बहिष्कार करेंगे??
करण जौहर गैंग ( आलिया भट्ट ,सोनम कपूर, अनन्या , सोनाक्षी और कई Nepotism) के ख़िलाफ़ मैं पूरे देश में मुहिम चलाने जा रहा हुँ, क्या आप सब मेरे साथ हैं!!!
मुझे मालूम है वो कभी आत्महत्या नहीं कर सकता। उसकी हत्या करके आत्महत्या साबित करने की कोशिश की जा रही है।
मैं निवेदन करता हूँ कि पूरे मामले की CBI जांच होनी चाहिए।
YES/NO ??
हाँ/ नही?? RT
इसके अलावा और भी कई ट्वीट इस अकाउंट से किए गए हैं। जिनमें लगातार सीबीआई जांच और सुशांत के लिए इंसाफ की बात की जा रही है। एक अन्य ट्वीट में लिखा गया है कि, 'एक रिपोर्ट ये आ रही है कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या या आत्महत्या से पहले इसे फोन पे धमकियां मिल रही थी। सुशांत ने पिछले एक माह में 50 सिम कार्ड बदले। हर बार नए नंबर पर धमकी आती थी, CBI जांच ही एक विकल्प है, CBI जांच होनी चाहिए।'
एक रिपोर्ट ये आ रही है कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या या आत्महत्या से पहले इसे फ़ोन पे धमकियां मिल रही थी।
कितने लोग चाहते हैं की सुशांत सिंह की हत्या की CBI जांच होनी चाहिए।
सुशांत ने पिछले एक माह में 50 सिम कार्ड बदले। हर बार नए नंबर पर धमकी आती थी, CBI जांच ही एक विकल्प हैं CBI जांच होनी चाहिए।। हा/ना..??
री ट्विट करकै अपना समर्थन दें।
हालांकि ये एक नया अकाउंट है जिससे अब तक महज 16 ट्वीट ही किए गए हैं। सभी ट्वीट एक और दो जुलाई के बीच किए गए हैं। अकाउंट की प्रोफाइल पिक्चर में सुशांत और उनके पिता की तस्वीर लगी है। तो वहीं कवर पिक्चर में पूरे परिवार की तस्वीर लगी है। हालांकि ये तस्वीरें आसानी से गूगल पर मिल जाती हैं। इसलिए ये कह पाना मुश्किल है कि ये वाकई सुशांत के पिता का प्रोफाइल है या नहीं?

कमेंट
कमेंट X