फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के पिता की अस्पताल से तस्वीर वायरल, फैंस ठीक होने की कर रहे दुआ

Sun, 20 Dec 2020 12:06 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 20 Dec 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput father KK Singh photo viral from hospital fans wish for health
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह - फोटो : वीरल भयानी

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में केके सिंह अस्पताल के बेड पर हैं और मुस्कुरा रहे हैं। उनके बगल में दोनों बेटियां प्रियंका सिंह और मीतू सिंह खड़ी हैं। तस्वीर सामने आने के बाद फैंस सुशांत के पिता के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Sushant Singh Rajput father KK Singh photo viral from hospital fans wish for health
सुशांत सिंह राजपूत, केके सिंह - फोटो : एएनआई

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सुशांत के पिता की तबीयत खराब होने के बाद हरियाणा के फरीदाबाद में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अभी तक परिवार के सदस्यों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। फोटो जर्नलिस्ट वीरल भयानी ने अपनी पोस्ट में बताया कि सुशांत के पिता की हालत अब स्थिर है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Sushant Singh Rajput father KK Singh photo viral from hospital fans wish for health
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि इसी साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। सुशांत के पिता का आरोप था कि उनके बेटे की मौत के लिए रिया चक्रवर्ती और उनका परिवार दोषी है। केके सिंह ने रिया, उनके परिवार और सुशांत के स्टाफ पर कई आरोप लगाते हुए पटना में केस दर्ज किया था। मामले की जांच पहले मुंबई और पटना पुलिस कर रही थी। बाद में यह केस सीबीआई को दे दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput father KK Singh photo viral from hospital fans wish for health
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को छह महीने बीत चुके हैं। आज भी उनकी मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। सुशांत के परिवारवाले और उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें न्याय दिलाने के लिए मुहिम छेड़े हुए हैं।  

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput father KK Singh photo viral from hospital fans wish for health
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : instagram/shwetasinghkirthi

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने पिछले दिनों एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था कि ‘मैं न्याय के लिए लड़ने की प्रतिज्ञा करती हूं जब तक कि हम पूरी सच्चाई नहीं जान लेते। भगवान हमारा मार्गदर्शन करे और हमें रास्ता दिखाए।‘

शहनाज गिल के वायरल वीडियो पर रवीना टंडन ने किया फनी डांस, बेटी के साथ दिखी बॉन्डिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed