फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'इस मामले को CBI को देना ही होगा'

Tue, 04 Aug 2020 12:43 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 04 Aug 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Father Lawyer Vikas Singh Says Mumbai Police Doesnt Want Fair Investigation
विकास सिंह, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला आए दिन गहराता ही जा रहा है। मामले को लेकर मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के बीच चल रहा घमासान भी इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पर मुंबई पुलिस का रवैया काफी हद तक शक के दायरे में आ रहा है। हाल ही में पटना सिटी एसपी विनय तिवारी को क्वारंटीन कर देने के बाद ये मामला मुंबई पुलिस पर और भी ज्यादा सवाल खड़े कर रहा है। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने भी मामले को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

Sushant Singh Rajput Father Lawyer Vikas Singh Says Mumbai Police Doesnt Want Fair Investigation
विकास सिंह, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल रविवार को सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच करने मुंबई पहुंचे आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को क्वारंटीन कर दिया गया। आईपीएस अधिकारी को क्वारंटीन किए जाने को लेकर सुशांत के पिता केके सिंह  के वकील विकास सिंह ने सवाल उठाए हैं। साथ ही उन्होंने मामले को लेकर सीबीआई जांच की बात भी कही है।

Sushant Singh Rajput Father Lawyer Vikas Singh Says Mumbai Police Doesnt Want Fair Investigation
विकास सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विकास सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि लोगों को क्वारंटीन में रखकर इस तरह के मामले की जांच कैसे बाधित की जा सकती है? विकास सिंह ने कहा, 'यह स्पष्ट हो गया है कि मुंबई पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं चाहती। इनके पास कुछ बहुत जबरदस्त छुपाने के लिए है, ये नहीं चाहते कि वो बिहार पुलिस के हाथ पड़े। ये उसे दबाना चाहते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Father Lawyer Vikas Singh Says Mumbai Police Doesnt Want Fair Investigation
विकास सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विकास सिंह ने आगे सीबीआई जांच की बात करते हुए कहा, 'मेरा मानना है कि अब इस मामले को CBI को देना ही होगा। मैं कल सवेरे सुशांत के पिता से इस बारे में बात करूंगा कि इस मामले की CBI जांच के लिए रिक्वेस्ट की जाए। पटना पुलिस को शायद वो (मुंबई पुलिस) सही से जांच नहीं करने देंगे'।
 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Father Lawyer Vikas Singh Says Mumbai Police Doesnt Want Fair Investigation
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में शुरू से ही सीबीआई जांच की मांग उठ रही थी। लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने सीबीआई जांच के लिए मना कर दिया था। अब देखना होगा कि सुशांत के पिता सीबीआई जांच के लिए मानते हैं या नहीं। और यदि उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की तो उनकी बात मानी जाएगी या नहीं।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच करने पहुंची पटना पुलिस हुई 'अंडरग्राउंड', क्वारंटीन होने के डर से उठाया कदम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed