अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के मामले में मुंबई पुलिस की तरफ से की गई जांच सवालों के घेरे में आ गई है। इस केस में जांच करने मुंबई पहुंचे पटना के एसपी विनय तिवारी को रविवार रात जबरन क्वारंटीन कर दिया गया। इस घटना के खिलाफ सुशांत के परिजनों से लेकर बिहार के डीजीपी तक ने नाराजगी जताई। अब महाराष्ट्र कांग्रेस के बड़े नेता संजय निरुपम ने भी मुंबई पुलिस को लताड़ लगाई है।
सुशांत केस: पटना एसपी को जबरन क्वारंटीन किए जाने पर भड़के संजय निरुपम, बोले- 'बीएमसी और मुंबई पुलिस पगला गए हैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय निरुपम ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'लगता है बीएमसी और मुंबई पुलिस पगला गए हैं। सुशांत सिंह मामले की जांच करने आए IPS अफसर विनय तिवारी को 15 अगस्त तक क्वारंटीन कर दिया है तो फिर जांच कैसे होगी? मुख्यमंत्री तत्काल हस्तक्षेप करें। तिवारी को रिलीज कराएं और जांच में मदद करें, वरना मुंबई पुलिस पर शक और बढ़ेगा।'
लगता है, #BMC और मुंबई पुलिस पगला गए हैं।
सुशांत सिंह मृत्यू कांड की जाँच करने आए IPS अफसर तिवारी को 15 अगस्त तक क्वारंटीन कर दिया।जाँच कैसे होगी ?
मुख्यमंत्री तत्काल हस्तक्षेप करें।तिवारी को रिलीज कराएँ और जाँच में मदद करें वरना मुंबई पुलिस पर शक और बढ़ेगा।#SushanSinghRajput
— Sanjay Nirupam (@sanjaynirupam) August 3, 2020
क्वारंटीन करने पर बीएमसी ने दी सफाई
बीएमसी ने कहा कि है कि 'पटना के एसपी विनय तिवारी को मुंबई एयरपोर्ट के घरेलू उड़ान के दौरान तय नियमों के तहत क्वारंटीन किया गया है।' बीएमसी ने आगे कहा कि उन्हें सात दिन से अधिक वक्त तक मुंबई में रुकना है इसलिए ऐसा किया गया।
सुशांत की बहन ने जताई नाराजगी
What? Is this even for real? How can an officer sent on duty be quarantined for 14 Days? #JusticeForSushant https://t.co/FRSlXcaNbY
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'क्या? क्या यह वाकई सच है? आखिर कैसे एक अफसर जिसे ड्यूटी के लिए भेजा गया है उसे 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया जा सकता है?'
बिहार के डीजीपी भी नाराज
ये हैं बिहार cadre के IPS अधिकारी विनय तिवारी जिनको मुंबई में आज रात में 11 बजे रात में ज़बरदस्ती क्वोरंटीन कर दिया गया.SSR केस में जाँच करनेवाली टीम का नेतृत्व करने गए थे.अब ये यहाँ से कहीं निकल नहीं सकते!@IPSVinayTiwari pic.twitter.com/6Le4AXjuJ8
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'ये हैं बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी जिनको मुंबई में आज रात में 11 बजे जबरदस्ती क्वारंटीन कर दिया गया। सुशांत सिंह राजपूत केस में जांच करने वाली टीम का नेतृत्व करने गए थे। अब ये यहां से कहीं निकल नहीं सकते।'