फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच करने पहुंची पटना पुलिस हुई 'अंडरग्राउंड', क्वारंटीन होने के डर से उठाया कदम

Mon, 03 Aug 2020 11:21 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 03 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Patna Police Gone Underground in Mumbai Due To Fear of Quarantine
बिहार पुलिस और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला अब धीरे- धीरे मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के बीच तनाव पैदा कर रहा है। इस मामले में बिहार पुलिस की टीम मुंबई पहुंची जिनको मुंबई पुलिस से कुछ भी सहयोग नहीं मिला। इसके बाद अपनी टीम को लीड करने जब पटना के एसपी विनय तिवारी पहुंचे। तो उन्हें मुंबई बीएमसी ने क्वारंटीन कर दिया। इस घटना के बाद से ही मुंबई पुलिस पर कई सवाल उठने लगे हैं। इसी बीच अब बाकी पटना पुलिसकर्मी भी गायब हो गए हैं।

Sushant Singh Rajput Case Patna Police Gone Underground in Mumbai Due To Fear of Quarantine
सुशांत सिंह राजपूत, विनय तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल इस मामले में पहले जांच मुंबई पुलिस ही कर रही थी। लेकिन मुंबई पुलिस पर सुशांत के परिवार को भरोसा नहीं था। जिसके बाद उनके पिता केके सिंह ने अपने बेटे की मौत के मामले में ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद बिहार पुलिस जांच के लिए मुंबई पहुंची। लेकिन मुंबई पुलिस का सहयोग ना मिलने के चलते और एसपी विनय तिवारी को क्वारंटीन कर देने के बाद अब बाकी पुलिसकर्मी भी गायब हो गए हैं।

Sushant Singh Rajput Case Patna Police Gone Underground in Mumbai Due To Fear of Quarantine
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पटना के एसपी विनय तिवारी के क्वारंटीइन किए जाने के बाद अब वहां मौजूद एसआईटी को बीएमसी के लोग ढूढ़ रहे हैं। इस कारण सोमवार को एसआईटी कुछ देर तक काम करने के बाद 'अंडरग्राउंड' हो गई। एसआईटी को जानबूझकर परेशान करने के लिये ऐसा किया जा रहा था। आरोप है कि मुंबई पुलिस के इशारे पर ये सबकुछ हो रहा है ताकि पटना पुलिस अपनी जांच पूरी न करे सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Patna Police Gone Underground in Mumbai Due To Fear of Quarantine
रिया चक्रवर्ती, पिता के साथ सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

वहीं सूत्रों की मानें तो दोपहर एक बजे पटना पुलिस की टीम को जानकारी मिली कि बीएमसी के लोग सभी अफसरों की तलाश कर रहे हैं। उनका पता पूछा जा रहा है। कई जगहों पर बीएमसी के लोगों ने पटना पुलिस के कर्मियों की तलाश भी की लेकिन जब वे नहीं मिले तो बीएमसी के लोग वापस चले गए। वहीं मुंबई पुलिस के इस कृत्य का विरोध भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Patna Police Gone Underground in Mumbai Due To Fear of Quarantine
सुशांत सिंह राजपूत, बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। गुप्तेश्वर पांडे ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'हमने क्वारंटीन गाइडलाइंस की जांच की। इसकी कोई जरूरत नहीं थी। यदि कोई अधिकारी सूचना देकर, वाहन और आवास के इंतजाम की रिक्वेस्ट कर गया है तो वो सिक्रेटली नहीं गया था। SP विनय ने पत्र लिखकर DCP बांद्रा को अपने आने की सूचना दे दी थी।'

पढ़ें: बालिका वधु के 'छोटे जगिया' ने खरीदी अपने सपनों की गाड़ी, सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर दी जानकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed