फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत केस में पटना SP को क्वारंटीन करने पर बिहार DGP ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'BMC चीफ को एक पत्र लिख रहे हैं'

Mon, 03 Aug 2020 08:50 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 03 Aug 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Bihar DGP Gupteshwar Pandey Reaction on Patna SP Vinay Tiwari Has Been Quarantine
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के बीच गहमा गहमी जारी है। रविवार को जांच के लिए पटना के एसपी विनय तिवारी मुंबई पहुंचे थे। जिसके बाद बीएमसी की टीम ने उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया। इस मामले पर बीएमसी ने भी अपनी सफाई पेश की थी। इसके बाद अब बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडे ने मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Sushant Singh Rajput Case Bihar DGP Gupteshwar Pandey Reaction on Patna SP Vinay Tiwari Has Been Quarantine
सुशांत सिंह राजपूत, विनय तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

रविवार देर रात एसपी विनय तिवारी अपनी टीम के साथ सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े किसी संदिग्ध से पूछताछ कर रहे थे। इस दौरान वहां बीएमसी की टीम ने पहुंचकर एसपी को क्वारंटीन का हवाला दिया और फिर उनके हाथ पर मुहर लगा दी। इस मामले ने खूब तूल पकड़ा वहीं अब मामले को लेकर खूब वाद विवाद भी चल रहा है। बीएमसी की इस कार्रवाई को साजिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Sushant Singh Rajput Case Bihar DGP Gupteshwar Pandey Reaction on Patna SP Vinay Tiwari Has Been Quarantine
सुशांत सिंह राजपूत, बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

मामले को लेकर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने भी अब अपनी प्रतिक्रिया दी है। गुप्तेश्वर पांडे ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'हमने क्वारंटीन गाइडलाइंस की जांच की। इसकी कोई जरूरत नहीं थी। यदि कोई अधिकारी सूचना देकर, वाहन और आवास के इंतजाम की रिक्वेस्ट कर गया है तो वो सिक्रेटली नहीं गया था। SP विनय ने पत्र लिखकर DCP बांद्रा को अपने आने की सूचना दे दी थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Bihar DGP Gupteshwar Pandey Reaction on Patna SP Vinay Tiwari Has Been Quarantine
गुप्तेश्वर पांडे, डीजीपी (बिहार ) - फोटो : एएनआई

उन्होंने आगे कहा, 'इस संदर्भ में पटना के IG साहब ने BMC के चीफ को एक पत्र लिख रहे हैं।' दरअसल बीएमसी की टीम ने एसपी विनय तिवारी को मुंबई के गोरेगांव ईस्ट स्थित एसआरपीएफ ग्रुप-8 के ऑफिसर्स रेस्ट हाउस में जबरन क्वारंटीन कर दिया है। इसका वीडियो बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'ये हैं बिहार काडर के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी जिनको मुंबई में आज रात में 11 बजे जबरदस्ती क्वारंटीन कर दिया गया। सुशांत सिंह राजपूत केस में जांच करने वाली टीम का नेतृत्व करने गए थे। अब ये यहां से कहीं निकल नहीं सकते।'

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Bihar DGP Gupteshwar Pandey Reaction on Patna SP Vinay Tiwari Has Been Quarantine
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून को हुआ था। जिसके बाद से ही मुंबई पुलिस मामले की जांच में लगी हुई थी। लेकिन उनकी जांच में अब तक कुछ भी सामने नहीं आ पाया था। जिसके बाद सुशांत के पिता केक सिंह ने बिहार में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके पिता के ऊपर एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसके बाद से ही अब बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस के बीच घमासान देखने को मिल रहा है।

पढ़ें: रिया चक्रवर्ती पर FIR दर्ज करवाने के बाद पहली बार बोले सुशांत के पिता, कहा- 'अब मुजरिम भाग रहे हैं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed