{"_id":"5f27f0038ebc3ea08a0d483f","slug":"kishore-kumar-birth-anniversary-untold-story-behind-rajesh-khanna-film-anand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब एक गलतफहमी की वजह से किशोर कुमार के हाथ से निकल गई थी सुपरहिट फिल्म, गार्ड की वजह से उठाना पड़ा था नुकसान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब एक गलतफहमी की वजह से किशोर कुमार के हाथ से निकल गई थी सुपरहिट फिल्म, गार्ड की वजह से उठाना पड़ा था नुकसान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 03 Aug 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
किशोर कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सदाबहार गायक, अभिनेता किशोर कुमार की चार अगस्त को जंयती है। 'जिंदगी एक सफर है सुहाना', 'एक लड़की भीगी भागी सी', 'मेरे महबूब कयामत होगी' जैसी शानदार गानों को अपनी आवाज देने वाले किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था और उनका निधन 13 अक्टूबर को 1987 में हुआ। किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार गांगुली था। बॉलीवुड में कई सिंगर्स आए और गए लेकिन किशोर कुमार की आवाज का जादू आज भी बरकरार है। किशोर की जयंती पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा...
2 of 5
किशोर कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
किशोर के.एल.सहगल के गानों से प्रभावित थे और उन्हीं की तरह गायक बनना चाहते थे। सहगल से मिलने की चाह लिए किशोर कुमार 18 साल की उम्र मे मुंबई पहुंचे। यहां आकर किशोर के पास काम नहीं था, ऐसे में उन्होंने समारोह में गाना शुरू किया। और एक दिन ऐसा मौका आया जब 70 और 80 के दशक में किशोर कुमार सबसे महंगे सिंगर के रूप में जाने जाने लगे।
3 of 5
किशोर कुमार
राजेश खन्ना की सुपरहिट फिल्म आनंद को लेकर किशोर कुमार के साथ हुई घटना का जिक्र करना यहां जरूरी हो जाता है। आनंद फिल्म में राजेश खन्ना को नहीं बल्कि किशोर कुमार को कास्ट किया जाना था लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि ये फिल्म किशोर कुमार के हाथ से निकलकर राजेश खन्ना के दामन में आ गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किशोर कुमार
- फोटो : SELF
दरअसल हुआ कुछ यूं कि किशोर कुमार का किसी बंगाली डायरेक्टर के साथ झगड़ा हो गया था उस समय किशोर कुमार की गिनती टॉप के सिंगर में होती थी। तो इसलिए किशोर कुमार ने अपने गार्ड से कहा कि अगर कोई बंगाली उनके घर आए तो उससे बिना बात किए ही भगा देना। उसी दिन ऋषिकेश मुखर्जी अपनी फिल्म आनंद का ऑफर लेकर किशोर कुमार से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 5
किशोर कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
फिर क्या था किशोर कुमार के गार्ड ने उन्हें भला-बुरा कहकर भगा दिया। इस बात से ऋषिकेश मुखर्जी बेहद नाराज हुए और उन्होंने किशोर कुमार को अपनी फिल्म में लेने का विचार ही छोड़ दिया और बाद में इस फिल्म में राजेश खन्ना को साइन कर लिया गया। फिल्म सुपरहिट हुई। बाद में जब ये बात किशोर कुमार के कानों तक पहुंची तो उन्होंने गार्ड को नौकरी से निकाल दिया लेकिन ऋषिकेश मुखर्जी के गुस्से का पारा तो अब भी हाई था। उन्होंने बाद में अपनी किसी भी फिल्म में किशोर कुमार को कास्ट नहीं किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।