फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेडीयू के प्रवक्ता का हैरान कर देने वाला बयान, सुशांत मामले के आरोपी करा सकते हैं रिया चक्रवर्ती की भी हत्या

Mon, 03 Aug 2020 07:10 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 03 Aug 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
Jdu Spokesperson Rajiv Ranjan Says Rhea Chakraborty Also Can Be Murdered like Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में एक तरफ जहां मुंबई पुलिस जांच कर रही है, वहीं बिहार पुलिस भी जांच में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। इस केस में हर एक दिन नए खुलासे किए जा रहे हैं। अब जेडीयू के प्रवक्ता राजीव रंजन ने एक हैरान कर देने वाला बयान दिया है। राजीव रंजन ने कहा है कि इस अपराध को अंजाम देने वाले लोग खुद को बचाने के लिए रिया चक्रवर्ती की भी हत्या करवा सकते हैं।

Jdu Spokesperson Rajiv Ranjan Says Rhea Chakraborty Also Can Be Murdered like Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

राजीव रंजन का ये बयान उस वक्त आया है जब सुशांत मामले में जांच के लिए मुंबई गए आईपीएस (IPS) अधिकारी विनय तिवारी को बीएमसी ने क्वारंटीन कर दिया है। हर तरफ इस कदम की आलोचना की जा रही है। इस मामले की जांच को लेकर पहले ही दोनों राज्यों की पुलिस आमने सामने है।

Jdu Spokesperson Rajiv Ranjan Says Rhea Chakraborty Also Can Be Murdered like Sushant Singh Rajput
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम

राजीव रंजन ने एक बयान में कहा है कि सुशांत मामले में रिया चक्रवर्ती आखिरी गवाह और आरोपी भी है। पहले जिस हालात में सुशांत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत हुई, उसके बाद मुंबई पुलिस ने पूरे मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। दिशा के बाद, सुशांत की हत्या हुई और मामले में एकमात्र गवाह रिया चक्रवर्ती बची हुई है। इस मामले में शामिल संदिग्ध कभी भी रिया चक्रवर्ती की हत्या कर सकते है। इसलिए, रिया को चाहिए कि अपना बयान कोर्ट में दर्ज करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jdu Spokesperson Rajiv Ranjan Says Rhea Chakraborty Also Can Be Murdered like Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सोमवार को मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फेंस में परमवीर सिंह ने जांच को लेकर कई बातें मीडिया के साथ साझा की। साथ ही उन्होंने कहा कि अभी हम इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं कि ये केस बिहार से मुंबई ट्रांसफर होना चाहिए। बिहार पुलिस को इस मामले की जांच करने का अधिकार नहीं है। 

विज्ञापन
Jdu Spokesperson Rajiv Ranjan Says Rhea Chakraborty Also Can Be Murdered like Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों सुशांत के अकाउंट की स्टेटमेंट सामने आई थी, जिससे ये साफ हो गया कि रिया के मेडिकल खर्चों से लेकर खाने तक का बिल सुशांत ही भरते थे। सुशांत के परिवार ने अब रिया चक्रवर्ती पर ढेरों इल्जाम लगाए हैं, जिसमें सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाना, उनके पैसे हड़पना शामिल है। वहीं सुशांत की बहन ने रिया चक्रवर्ती पर काला जादू करने का आरोप लगाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed