फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' को हुए चार साल पूरे, सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी के लिए कही थी ये बात

Wed, 30 Sep 2020 02:00 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 30 Sep 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Movie MS Dhoni The Untold Story Completed 4 Years
M.S. Dhoni: The Untold Story - फोटो : file photo

सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। सुशांत सिंह राजपूत की शानदार फिल्मों में से एक क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी भी थी। सुशांत सिंह राजपूत की इस फिल्म को रिलीज हुए आज (बुधवार) चार साल हो चुके हैं। 

Sushant Singh Rajput Movie MS Dhoni The Untold Story Completed 4 Years
M.S. Dhoni: The Untold Story - फोटो : twitter

फिल्म एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी 30 सितंबर 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह सुशांत सिंह राजपूत के करियर की काफी अहम फिल्म साबित हुई थी। इससे पहले मुख्य अभिनेता के तौर पर उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था, लेकिन सुशांत की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कामयाबी हासिल नहीं कर पाई थीं। इसलिए फिल्म एमएस धोनी- द अनटोल्ड ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए बेहद अहम साबित हुई थी। 

Sushant Singh Rajput Movie MS Dhoni The Untold Story Completed 4 Years
M.S. Dhoni The Untold Story - फोटो : social media

फिल्म एमएस धोनी- द अनटोल्ड में सुशांत सिंह राजपूत के साथ अनुपम खेर, कियारा आडवाणी, दिशा पाटनी, और भूमिका चावला सहित कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया था। इस फिल्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत को शारीरिक तौर पर भी काफी मेहनत करनी पड़ी थी। इस दौरान वह अक्सर महेंद्र सिंह धोनी से मिलकर उनसे जोड़ी हर छोटी बातें पूछा करते थे। इस बात को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने कई इंटरव्यूज में बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Movie MS Dhoni The Untold Story Completed 4 Years
M.S. Dhoni: The Untold Story - फोटो : twitter

फिल्म एमएस धोनी- द अनटोल्ड के लिए सुशांत सिंह राजपूत और महेंद्र सिंह धोनी ने साथ में प्रमोशन भी किया था। इस दौरान उन्होंने अपनी और धोनी की जिंदगी के बीच एक समानता की बात भी कही थी। अभिनेता ने कहा था कि, 'मंजिल से अधिक यात्रा मायने रखती है। धोनी और मेरे ख्यालों में यही एक चीज सामान्य थी और मुझे यह तब महसूस हुआ, जब मैंने फिल्म की शूटिंग शुरू की।' अपने भविष्य को लेकर चिंतित नहीं रहने वाले इस अभिनेता ने कहा था कि मेरा कोई लक्ष्य नहीं है। मैं खुद को गंभीरता से नहीं लेता।'

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Movie MS Dhoni The Untold Story Completed 4 Years
एमएस धोनी और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून उनके घर में मिला था। उनकी मौत से जुड़े हर मामले की जांच सीबीआई, ईडी और एनसीबी कर रही है। सुशांत ने 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के अलावा 'काय पो छे!', 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी', 'शुद्ध देसी रोमांस', 'राब्ता', 'छिछोरे' सहित कई फिल्मों में काम किया था। उन्हें एकता कपूर के धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' से पहचान मिली थी, इसके बाद उन्होंने बड़े पर्दे का रुख किया था।

पढ़ें: KBC 12: अमिताभ बच्चन ने पूछा सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म से जुड़ा ये सवाल, जानिए इस सीजन का पहला प्रश्न

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed