फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सुसाइड मामले में हुआ स्टिंग ऑपरेशन, फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने खोले पंखे के न मुड़ने के राज

Sat, 08 Aug 2020 11:02 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 08 Aug 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Forensic expert reveals the ceiling fan did not bend much
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : File

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले में हर रोज कुछ ना कुछ नई बातें सामने आ रहे हैं। इस केस से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी बीते शुक्रवार को भी सामने आई है। देश के एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल ने इस मामले की पड़ताल में एक स्टिंग ऑपरेशन किया है जिसमें पता चला है कि सुशांत की एक व्यक्तिगत डायरी थी जिसके कुछ पन्ने फटे हुए पाए गए हैं। इसके अलावा जिस पंखे पर सुशांत ने कथित तौर पर खुद को लटकाया था, वह पंखा भी ज्यादा मुड़ा हुआ नहीं था। यह बातें एक फोरेंसिक एक्सपर्ट ने कही हैं।

Sushant Singh Rajput Forensic expert reveals the ceiling fan did not bend much
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

चैनल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें फॉरेंसिक एक्सपर्ट से पूछा जा रहा है कि इस पूरे केस की छानबीन में कोई संदिग्ध चीजें उन्हें मिली हैं? इस पर एक्सपर्ट ने जवाब दिया कि उन्हें एक डायरी मिली है जिसके कुछ पन्ने फटे हुए हैं। दरअसल, पहले पेज पर बीमारी का नाम लिखा हुआ है लेकिन उसके आगे के तीन-चार पन्ने गायब हैं। पता नहीं वह क्या हो सकता है और किसने वह पन्ने फाड़े होंगे! ऐसा कुछ भी कहा नहीं जा सकता। लेकिन, यह चीज उन्होंने अपनी फॉरेंसिक रिपोर्ट में लिखी है। इसके अलावा उन्हें कोई खून के धब्बे नहीं मिले हैं और ना ही वह पंखा मुड़ा हुआ मिला है जिस पर सुशांत को लटका हुआ पाया गया।

Sushant Singh Rajput Forensic expert reveals the ceiling fan did not bend much
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

यह फटे हुए पन्नों की डायरी तो सीबीआई के हाथ लग चुकी है और वह इस बारे में सुशांत के करीबी दोस्त सिद्धार्थ पीठानी से पूछताछ भी कर चुके हैं। अपने बयान में सिद्धार्थ ने पहले तो उन्होंने कहा कि उन्हें कोई फटे पन्ने नहीं दिखे लेकिन फिर उन्होंने यह भी कहा कि खुद ही सुशांत अपनी डायरी के पन्ने फाड़ दिया करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Forensic expert reveals the ceiling fan did not bend much
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ ने बताया कि सुशांत को अपनी डायरी में लिखी हुई कोई बात जब अच्छी नहीं लगती थी तो वह उसके पन्ने फाड़ देते थे। लेकिन अभी तक पंखे के ज्यादा न मुड़े हुए की कोई छानबीन नहीं हुई है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Forensic expert reveals the ceiling fan did not bend much
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

यह पूरा मामला 14 जून को शुरू हुआ जब सुशांत को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में कथित रूप से पंखे पर लटका हुआ पाया गया। पहले इस केस की छानबीन मुंबई पुलिस ही कर रही थी और वह लगभग तीन दर्जन से ज्यादा लोगों से पूछताछ भी कर चुकी थी। फिर सुशांत के गृह राज्य बिहार पुलिस ने इसकी छानबीन शुरू की। हालांकि, उन्हें मुंबई में पूरा सहयोग नहीं मिल पाया जिस वजह से वह कुछ कर नहीं पाए। अब इस केस की छानबीन को सीबीआई ने अपने हाथ में लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed