फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निजी खर्चों और फ्लैट खरीदने में नहीं किया सुशांत के पैसों का इस्तेमाल, ED की पूछताछ में बोलीं रिया चक्रवर्ती

Sat, 08 Aug 2020 10:52 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 08 Aug 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
Rhea chakraborty records statement with ED says i Never Used Sushant Money for my personal investment
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दर्ज धन शोधन मामले में केंद्रीय एजेंसी के समक्ष पेश हुईं। इस दौरान करीब आठ घंटे रिया से पूछताछ की गई। इस पूछताछ में रिया ने सुशांत के पैसों का इस्तेमाल करने की बात से साफ इनकार किया। 

Rhea chakraborty records statement with ED says i Never Used Sushant Money for my personal investment
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम

रिया ने ईडी को दिए बयान में कहा कि अपने पर्सनल खर्चों में उन्होंने सुशांत के पैसे का इस्तेमाल नहीं किया। साथ ही रिया ने यह भी बताया कि मुंबई के सबअर्बन इलाके में फ्लैट खरीदने के लिए उन्होंने बैंक से लोन लिया था। मैं अपनी कमाई से अपना खर्च चला रही थी।

Rhea chakraborty records statement with ED says i Never Used Sushant Money for my personal investment
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

रिया ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने 2019 में 85 लाख रुपये का फ्लैट खरीदा था जिसके लिए उन्होंने बैंक लोन लिया था। इस फ्लैट को खरीदने में 25 लाख रुपये उन्होंने अपनी सेविंग्स से दिए। वहीं सुशांत की कोटक बैंक डिटेल्स से ये साफ है उन्होंने रिया की पसर्नल चीजों पर पैसे खर्च किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea chakraborty records statement with ED says i Never Used Sushant Money for my personal investment
विकास सिंह, सुशांत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में रिया चक्रवर्ती पर कई आरोप लगे हैं। रिया पर सुशांत के पैसों का दुरुपयोग और उनसे पैसे हड़पने का भी आरोप लगा है। सुशांत के पिता ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि उनके बेटे के अकाउंट से 15 करोड़ रुपये निकाले गए हैं। जिसके चलते इस मामले की अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी जांच कर रहा है।

विज्ञापन
Rhea chakraborty records statement with ED says i Never Used Sushant Money for my personal investment
ईडी के दफ्तर पहुंचीं रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

बताया जाता है कि रिया ने ईडी के ज्यादातर सवालों के जवाब यह कहकर दिए कि उन्हें कुछ याद नहीं हैं। वह अपने साथ अपने खार (पश्चिम) एवं नई मुंबई के फ्लैट्स के कागजात लेकर भी नहीं आई थीं। ईडी ने रिया से उनका पांच वर्ष का आयकर का ब्यौरा भी मांगा है। अब तक सामने आए उनके आयकर ब्यौरे के मुताबिक 2018-19 में उनकी आय 10 से 14 लाख के बीच बताई गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed