सुशांत सिंह राजपूत के निधन से कुछ दिन पहले ही उनकी मैनेजर दिशा सालियान की मौत हो गई थी। सुशांत की तरह ही दिशा की मौत को भी कई लोग संदिग्ध मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि दोनों की मौत में कोई न कोई संबंध जरूर है। इसी के चलते अब सुशांत के दोस्त सुनील शुक्ला ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका लगाई है।
'मेरे पास हैं दिशा की हत्या के सबूत...' सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त ने हाईकोर्ट में लगाई याचिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनील शुक्ला ने हाईकोर्ट से दिशा सालियान केस की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। सुनील ने दावा किया है कि उनके पास कुछ अहम सबूत है जो दिशा की मौत से जुड़े हैं। इन सबूत के जरिए ये साबित हो जाएगा कि दिशा ने खुदकुशी नहीं की बल्कि उनकी हत्या की गई।
शुक्ला ने अपनी याचिका में कहा है कि दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। मुंबई पुलिस ने इस केस में जांच करते समय कई अहम बातों को दरकिनार कर दिया। इन बातों पर सही से विचार किया जाना चाहिए।
सुनील के मुताबिक, उनके पास ऐसे सबूत भी हैं जिनसे ये साबित होता है कि दिशा और सुशांत मार्च-अप्रैल 2020 से एक दूसरे के संपर्क में थे। याचिकाकर्ता का कहना है कि सीबीआई सुशांत केस की जांच पहले से ही कर रही है इसलिए उसे ही दिशा केस जांच सौंपी जानी चाहिए।
गौरतलब है कि दिशा सालियान की मौत 9 जून को उपनगर मलाड में आवासीय इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने के बाद हुई थी। दिशा की मौत के छह दिन बाद 14 जून को सुशांत का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट पर मिला था।
यूरोप ट्रिप के बाद जिस रिसोर्ट में रुके थे सुशांत, एनसीबी ने वहां की छापेमारी, इस शख्स पर हुआ शक