{"_id":"5ee74ebf8ebc3e4316320e6c","slug":"sushant-singh-rajput-funeral-sushant-cremated-at-the-pawan-hans-crematorium-at-vile-parle-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sushant Singh Rajput funeral: पंचतत्व में विलीन हुए सुशांत सिंह राजपूत, परिवार और करीबी दोस्त ही हुए अंतिम यात्रा में शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sushant Singh Rajput funeral: पंचतत्व में विलीन हुए सुशांत सिंह राजपूत, परिवार और करीबी दोस्त ही हुए अंतिम यात्रा में शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 15 Jun 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में किया गया। मुंबई में भारी बारिश के बीच अभिनेता को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान उनका पूरा परिवार नजर आया। सुशांत की अंतिम यात्रा में बॉलीवुड के गिने चुने कलाकार ही दिखाई दिए।
2 of 7
सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार
- फोटो : सोशल मीडिया
कोविड 19 प्रोटोकॉल की वजह से सुशांत की अंतिम यात्रा में 20 से अधिक लोग शामिल नहीं हो पाए। अभिनेता के निधन से उनके पिता टूट गए हैं। तस्वीरों में बेटे को खो देना का गम साफ नजर आ रहा है। सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी सुशांत के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं। इससे पहले वह कूपर अस्ताल भी गई थीं, जहां ऐक्टर का पोस्टमॉर्टम किया गया था। इस आत्महत्या मामले में पुलिस रिया का बयान भी दर्ज करने वाली है।
3 of 7
श्रद्धा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, मुकेश छाबड़ा और कृति सेनन के अलावा रणदीप हुड्डा, विवेक ओबेरॉय, उदित नारायण, शरवीर शौरी भी उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे थे। हालांकि सुशांत के पार्थिव शरीर की तस्वीरें भी उनके फैंस नहीं देख पाए। मौजूदा जानकारी के अनुसार सुशांत के पार्थिव शरीर को सारी फॉर्मैलिटी पूरी करने के बाद सीधे शमशान घाट ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कृति सेनन और मुकेश छाबड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार दोपहर को अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अभी तक सुशांत की आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन यह बात सामने आई है कि वह डिप्रेशन के शिकार थे।
विज्ञापन
5 of 7
सुनाल शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
सुनील शेट्टी भी अभिनेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सुशांत के कई दोस्त भी इस दुख की घड़ी में श्मशान के बाहर मौजूद हैं, उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।