{"_id":"5f3202218ebc3ea005513fd0","slug":"sushant-singh-rajput-live-with-six-people-in-room-with-six-people-his-earning-was-250-rupees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छह लोगों के साथ एक ही कमरे में गुजारा करते थे सुशांत सिंह राजपूत, 250 रुपये की कमाई में भी रहते थे खुश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
छह लोगों के साथ एक ही कमरे में गुजारा करते थे सुशांत सिंह राजपूत, 250 रुपये की कमाई में भी रहते थे खुश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 11 Aug 2020 07:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के होनहार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं हैं। 14 जून को सुशांत का शव उनके फ्लैट पर मिला था। सुशांत की सबसे खास बात थी कि वो जो भी काम करते थे उसे पूरी लगन और ईमानदारी से करते थे। जब उन्होंने पढ़ाई की तो हमेशा अच्छे विद्यार्थी रहे। जब उन्होंने डांस सीखा तो अच्छे डांसर बने और फिर टीवी के दिनों में भी वो हर घर में पहचाने गए। फिल्मों में आना हुआ तो पहली ही फिल्म काय पो छे से अपनी अलग छाप छोड़ी। ऐसा नहीं था कि सुशांत को सब आसानी से मिलता गया। इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत थी।
2 of 6
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत पढ़ने में बहुत होशियार रहे। 11वीं में वो फिजिक्स ओलिंपियाड में गए थे और वहां उन्हें गोल्ड मेडल मिला। दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पढ़ाई करते हुए सुशांत को लगा कि उन्हें कुछ एक्स्ट्रा एक्टिविटी करनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने श्यामक डावर के डांस ग्रुप को जॉइन कर लिया। सुशांत ने देश-विदेश में कई शोज किए।
3 of 6
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
श्यामक डावर ने सुशांत की तारीफ की, इसके बाद उन्होंने बैरी जॉन के थियेटर ग्रुप को जॉइन कर लिया। इसके बाद सुशांत ने मुंबई की तरफ अपना रुख कर लिया। सुशांत ने अपने एक साक्षात्कार में बताया था कि संघर्ष के दिनों में वह छह लोगों के साथ कमरा साझा करते थे। इस दौरान उन्हें एक नाटक के 250 रुपए मिलते थे। शुरुआती दिनों में उन्होंने बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाई और उन्हीं पैसों से उन्होंने एक बाइक भी खरीदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सुशांत सिंह राजपूत
मुंबई में कई साल संघर्ष करने के बाद सुशांत को 2008 में टीवी पर पहला ब्रेक बालाजी टेलीफिल्म्स के शो 'किस देश में है मेरा दिल' से मिला। इसके बाद सुशांत ने मुड़कर नहीं देखा और वो लगातार आगे बढ़ते रहे। पवित्र रिश्ता में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई और वो घर-घर में पहचाने जाने लगे।
विज्ञापन
5 of 6
सुशांत सिंह राजपूत
साल 2013 में सुशांत ने 'काय पो छे' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसमें सुशांत के काम की काफी तारीफ हुई और उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट मेल डेब्यू के लिए नॉमिनेशन मिला। इसके बाद 'शुद्ध देसी रोमांस', 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' और 'पीके' जैसी फिल्मों में सुशांत नजर आए। साल 2016 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाकर सुशांत बॉलीवुड पर छा गए। बीते साल उनकी फिल्म 'छिछोरे' उनके करियर की पहली 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।