सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके परिवार के सदस्य सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेता की याद में तस्वीरें और वीडियोज साझा कर रहे हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति तो पिछले कुछ समय से लगातार पोस्ट कर सीबीआई जांच की मांग कर रही थीं। इस बीच सुशांत की भांजी कात्यायनी ने इंस्टाग्राम पर अपने मामा को याद करते हुए लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है।
सुशांत सिंह राजपूत की याद में भांजी ने लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट, पढ़कर हो जाएंगे भावुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत की भांजी कात्यायनी ने लिखा, 'गुलशन मामा, मैं आपको पूरे ब्रह्मांड से भी ज्यादा प्यार करती हूं। आप मेरे लिए पहले भी सबसे अनमोल थे और अभी भी हैं। मैं हमेशा सोचती थी कि कभी भविष्य में हम आसमान की ओर देखेंगे और असल रहस्यों की बातें करेंगे। जिंदगी के बारे में आपकी बातें हमेशा मुझे हैरानी से भर देती थीं।'
सुशांत की भांजी ने आगे लिखा, 'मैंने कभी ये कल्पना भी नहीं की थी कि ऐसा दिन भी देखूंगी जब आपकी आवाज दोबारा कभी नहीं सुन पाऊंगी। जो कोई भी आपके बारे में सोचता था, आप उससे ज्यादा थे। जितना मैं आपको जानती थी, आप उससे कहीं ज्यादा थे। आप में असीम ऊर्जा का स्रोत था जो कि इस दुनिया के लिए बहुत अधिक था। एक बार आपने बताया था कि हकीकत में हम कभी मरते नहीं हैं। मैं वाकई में आपका यकीन करना चाहती हूं पर हर दिन के साथ ये बेहद मुश्किल होता जा रहा है।'
सुशांत की भांजी ने आगे लिखा, 'मैं बस यही चाहती हूं कि मैं एक समानांतर ब्रह्मांड में यात्रा कर सकूं, जहां दुनिया थोड़ी बेहतर जगह हो। हम साथ में मुस्कुराएं, तारे देखें। आपके द्वारा बनाए गए बौद्धिक चुटकुलों पर हंसे। मैं हमेशा सोचती थी कि जब मैं बड़ी हो जाऊंगी तो मैं आपको अपने घर ले जाऊंगी, पहाड़ियों में और आपकी आंखों में गर्व देखूंगी। मैं जानती हूं कि समानांतर ब्रह्मांड में मैं इसे देख पाऊंगी लेकिन अफसोस कि वह यह दुनिया नहीं है।'
कात्यायनी लिखती हैं कि 'अपने दुख की वजह से मैं खुद को कमजोर नहीं होने दूंगी। अगर ऐसा होता है तो ये शर्म की बात होगी। आपका खून मेरी नसों में बहता है और मैं इसकी वजह से खुद को गर्व महसूस करवाऊंगी। मैं हमेशा गुलशन मामा से प्यार करती रहूंगी।'
A post shared by Katyayni Aarya Rajput (@katyayni.aarya.rajput) on